
Delhi crime news:दिल्ली के मौजपुर इलाके में स्थित एक कैफे के अंदर देर रात 24 साल के युवक को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कथित तौर पर हत्या की जिम्मेदारी ली, जिसने मामले को और सनसनीखेज बना दिया। यह वीडियो बाद में डिलीट कर दिया गया। वीडियो में दावा किया गया था कि चार महीने पहले उसे थप्पड़ मारा था, उसी का बदला लेने के लिए आरपो ने उसकी हत्या कर दी।
हत्या की जिम्मेदारी लेने से संबंधित वीडियो में आरोपी ने अंधेरे बैकग्राउंड में कैमरे के सामने हत्या करने की बात कबूल की है। वायरल वीडियो में आरोपी ने कहा है कि उसने फैजान की हत्या निजी रंजिश में की है। आरोपी ने दावा किया कि इस वारदात में उसके पिता, परिवार या दोस्तों की कोई भूमिका नहीं है और न ही इसमें पैसों का कोई लेन-देन था। वीडियो में आरोपी यह भी कहता सुनाई देता है कि कुछ महीने पहले फैजान ने उसके साथ गलत किया था, इसी का बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठाया। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट ‘moinqureshiii_’ से पोस्ट किया गया था। फिलहाल सोशल मीडिया से इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर ने युवक पर करीब पांच मिनट तक लगातार गोलियां चलाईं, जिससे दो मैगजीन पूरी तरह खाली हो गईं। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद एक बार फिर राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
यह मामला पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना इलाके के मौजपुर में स्थित मिस्टर किंग लाउंज एंड कैफे से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में 24 वर्षीय फैजान उर्फ फज्जी की मौत हो गई, जो सेहरोज आलम का बेटा था और जेएमसी वेलकम इलाके का निवासी था। पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं। वेलकम थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।
Published on:
24 Jan 2026 08:27 pm

बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
