
International Left-Handers Day 2021
नई दिल्ली। इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे (International Left-Handers Day 2021) यानि हर साल 13 अगस्त को बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों के लिए मनाया जाने वाला खास दिन। दरअसल, दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग ऐसा सोचते हैं कि उल्टे हाथ से काम करना अशुभ होता है या ऐसे लोग असमान्य होते हैं। लोगों की इसी सोच को बदलने और उन्हें इसके प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 13 अगस्त को इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे मनाया जाता है। इस मौके पर हम आपको कुछ ऐसे दिग्गजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने यह साबित किया है कि लेफ्ट हैंडर (left handers) होना कोई बीमारी या असमान्य होना नहीं है।
पीएम मोदी है लेफ्ट हैंडर
आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना हर काम बाएं हाथ से करते हैं। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी सिर्फ लिखने के लिए दाहिने हाथ का उपयोग करते हैं। इसके अलावा खाने और खेलने के लिए पीएम मोदी को अपने बाएं हाथ का उपयोग देखा गया है।
उल्टे हाथ से काम करते हैैं सचिन
क्रिकेट की दुनिया में कई इतिहास रच चुके क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी लेफ्ट हैंडर्स हैं। इसके बावजूद उन्होंने दुनियाभर को अपनी प्रतिभा और काबिलियत का लोहा मनवाया है।
बॉलीवुड के महानायक भी हैं लेफ्ट हैंडर
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने हर काम को करने के लिए बाएं हाथ को तरजीह देते हैं। वहीं लेफ्ट हैंडर्स होने के बावजूद उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। इसीलिए लोग उन्हें बिग बी कहकर भी पुकारते हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन भी लेफ्ट हैंडर हैं।
लिस्ट में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी
कॉमेडी की दुनिया के बादशाह कपिल शर्मा भी लेफ्ट हैंडर हैं। वहीं लेफ्ट हैंडर होने के बावजूद उन्होंने हर परिस्थिति का सामना करते हुए एक अलग मुकाम हासिल किया और खुद को साबित किया।
अगला नाम है करण जौहर का
बॉलीवुड को कुछ-कुछ होता है, कभी-खुशी कभी गम और न जाने कितनी हिट फिल्मे देने वाले मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर भी लेफ्ट हैंडर हैं।
बाएं हाथ से काम करते हैं रतन टाटा
मशहूर उद्योगपति रतन टाटा एक और हस्ती हैं जो बाएं हाथ से काम करते हैं। आपको बता दें कि 2015 तक रतन टाटा इंडियन लेफ्ट-हैंडर क्लब को स्कॉलरशिप भी देते थे।
दुनिया के दिग्गज लेफ्ट हैंडर्स
अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हेफ्ट हैंडर हैं। इसके अलावा नेपोलियन बोर्नापार्ट, एलेक्लेंडर द ग्रेट, पाबलो पिकासो, आईसेक न्यूटन, अलबर्ट आइंस्टीन, जॉर्ज बुश, चार्ली चैपलिन, टॉम क्रूज जैसे दिग्गज भी लेफ्ट हैंडर्स ही हैं।
Updated on:
13 Aug 2021 09:40 am
Published on:
13 Aug 2021 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
