13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाने में बदमाश का महिमामंडन पड़ा भारी! मेवाती सिंगर असलम की बढ़ी मुश्किलें, हुआ केस दर्ज

Mewati singer Aslam case: नूंह में एक गाने को लेकर मेवाती सिंगर असलम पर केस दर्ज हुआ है। गाने में हथियार और अपराध को बढ़ावा देने का आरोप है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
mewati singer aslam case fir nuh police action over youtube song promoting crime

मेवाती सिंगर असलम पर हुआ केस दर्ज (सोर्स-सोशल मीडिया)

Mewati singer Aslam case: हरियाणा के नूंह जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक गाने को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मेवाती सिंगर असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस गाने में अपराध से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली बातें दिखाई गई हैं। खासतौर पर एक बदमाश को हीरो की तरह पेश किया गया, जिससे यह मामला गंभीर बन गया। इस पूरे मामले की शुरुआत सोशल मीडिया पर गाने के तेजी से वायरल होने के बाद हुई।

गाने पर क्यों हुआ बवाल?

दरअसल इस गाने में अवैध हथियार रखने, रंगदारी मांगने और गोलीबारी जैसी बातों का जिक्र किया गया है। इस मामले की शिकायत सोशल मीडिया सेल में तैनात सिपाही सुमित कुमार ने की है। उनका कहना है कि इस तरह के गाने कानून के खिलाफ हैं और समाज में डर का माहौल बना सकते हैं। साथ ही, ऐसे गाने युवाओं पर गलत असर डालते हैं, इसलिए पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

जल्द होगी गिरफ्तारी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही असलम को हिरासत में लिया जा सकता है। इसके साथ ही संबंधित यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट को बंद कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पहले ही दे दिए गए थे निर्देश

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने पहले ही निर्देश जारी किए थे कि सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी दिशा में यह कदम उठाया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि आने वाले समय में भी इस तरह के मामलों पर नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि वे जिम्मेदारी से सोशल मीडिया का उपयोग करें।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग