
माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं डाउन, यूजर्स परेशान
नई दिल्ली. आउटलुक, ३६५, लिंकेडिन और एजयुर जैसी माइक्रोसॉफ्ट की कई सेवाएं बुधवार को दुनियाभर में डाउन हो गईं। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। किस वजह से ऐसा हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है। माइक्रोसॉफ्ट ने शिकायतों को संज्ञान में लिया है। कंपनी ने ट्वीट में कहा कि शिकायतों की जांच की जा रही है।
ट्विटर पर यूजर्स की शिकायतों के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट की ई-मेल सर्विस आउटलुक भारत समेत कई देशों में डाउन है। माना जा रहा है कि दिक्कत सर्वर की वजह से हुई। कई यूजर्स ने माइक्रोसॉफ्ट की वीडियो कॉलिंग ऐप टीम्स में दिक्कत की जानकारी दी। फेसबुक, अमेजॉन और गूगल की तरह माइक्रोसॉफ्ट अपनी सभी सेवाएं खुद के एजयुर क्लाउड के जरिए होस्ट करता है। माना जा रहा कि इस क्लाउड में कोई तकनीकी गड़बड़ हुई है। माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं के अलावा सोशल कोडिंग सर्विस गिटहब भी दुनियाभर में ठप हो गई। इसे माइक्रोसॉफ्ट का साल का सबसे बड़ा आउटेज बताया जा रहा है। हालांकि शाम 7 बजे स्थिति नियंत्रण में आ गई। इसके बाद यूजर्स ने चैन की सांस ली।
छंटनी का असर..
आउटेज को लेकर ट्विटर पर माइक्रोसॉफ्टटीम्स ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने आउटेज पर कई मीम्स शेयर किए। इनमें दिक्कत को माइक्रोसॉफ्ट में हाल की छंटनी से जोड़ा गया। पिछले साल ४ नवंबर को ट्विटर की भी यही हालत हुई थी। छंटनी के अगले दिन ट्विटर ठप हो गया था।
Published on:
26 Jan 2023 12:04 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
