5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिफ्ताह इस्माइल बने पाकिस्तान के नए वित्त मंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

शुक्रवार को मिफ्ताह इस्माइल ने वित्त, राजस्व व आर्थिक मामलों के मंत्री के रूप में शपथ ली।

2 min read
Google source verification
miftah ishmail

नई दिल्ली । पाकिस्तान की राजनीति में उठा-पटक का दौर जारी है। जहां एक दिन पूर्व पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी पीएमएल (एन) को एक बड़ा झटका देते हुए कोर्ट ने विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ को अयोग्य करार दिया वहीं शुक्रवार को मिफ्ताह इस्माइल ने वित्त, राजस्व व आर्थिक मामलों के मंत्री के रूप में शपथ ली। इस्माइल वित्त मंत्री के तौर पर इसहाक डार का स्थान लेंगे। फिलहाल डार अक्टूबर से चिकित्सकीय इलाज के लिए लंदन में हैं।

इस्माइल ने प्रधानमंत्री के सलाहकार पद से दिया इस्तीफा

आपको बता दें कि मिफ्ताह इस्माइल प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के वित्त सलाहकार के तौर पर कार्यरत थे। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने मंत्रिमंडल के सदस्यों, पार्टी कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एक समारोह में इस्माइल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि मिफ्ताह इस्माइल ने बतौर वित्त मंत्री की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री के सलाहकार पद से त्यागपत्र दे दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस्माइल की नियुक्ति संघीय सरकार के 2018-19 के बजट की घोषणा से चंद घंटे पहले हुई है। इस्माइल की नियुक्ति में अनोखी बात यह है कि वे संसद के निर्वाचित सदस्य नहीं हैं।

कृषक संगोष्ठी में केन्द्रीय मंत्री ने दी जानकारी, पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने की योजना पर काम शुरू, देखें वीडियो

इहसाक डार का स्थान लेंगे इस्माइल

गौरतलब है कि बतौर वित्त मंत्री इसहाक डार का स्थान लेने वाले इस्माइल ने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से पीएचडी की है। सलाहकार की भूमिका संभालने से पहले वह आर्थिक मामलों पर अब्बासी के विशेष सहायक थे। बता दें कि लंदन में चिकित्सकीय इलाज करा रहे इसहाक डार को पाकिस्तान लौटने में विफल रहने पर अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। वे भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

राजस्थान मे विधानसभा चुनाव से पहले भारत और पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर बड़ी खबर, शर्तिया चौंक जाएंगे आप