10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Haj 2022: दो साल बाद हज पर जाएंगे मोमिन, पहला भारतीय जत्था 4 जून को होगा रवाना

Haj 2022: कोविड (Covid) महामारी के चलते करीब दो साल बाद भारत (India) से मोमिन हज के लिए सऊदी अरब (Saudi Arabia) जाएंगे। अभी भी कोविड प्रोटोकॉल (Covid Protocal) के चलते हज के लिए भारत का कोटा करीब 79 हजार पर सीमित किया गया है। वहीं भारत सरकार की ओर से हज के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है। केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने सोमवार को हज 2022 प्रतिनियुक्तियों (Haj Deputation-2022) के लिए दो दिवसीय अनुकूलन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। हज के लिए 4 जून से उड़ान शुरू होंगी। पढि़ए.....हज के लिए मोमिनों के लिए सरकार ने क्या खास तैयारियां की है।

2 min read
Google source verification
haj-11.jpg

Haj 2022: नकवी ने कहा कि हज सब्सिडी को राजनीतिक छल को पारदर्शिता और वितरण के साथ निर्णय के प्रति वचनबद्धता के साथ समाप्त किया है। ऐसी व्यवस्था की है कि दो वर्ष बाद हज करने वाले हज यात्रियों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। नकवी ने कहा कि 79,237 भारतीय मुसलमान हज 2022 के लिए जाएंगे। इनमें करीब 50 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 56,601 भारतीय मुसलमान हज कमेटी ऑफ इंडिया और 22,636 मुस्लिम हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स (एचजीओ) के जरिए हज के लिए जाएंगे। मेहरम (पुरुष साथी) के बिना लगभग 2000 मुस्लिम महिलाएं हज के लिए जाएंगी।

यहां से मिलेंगी उड़ान
भारतीय हज समिति के माध्यम से हज 2022 के लिए अहमदाबाद (Ahmedabad), बेंगलुरु (Bengaluru), कोचीन (Cochhi), दिल्ली (Delhi), गुवाहाटी (Guvahati), हैदराबाद (Hyderabad), कोलकाता (Kolkata), लखनऊ (Luckhnow), मुंबई (Mumbai) और श्रीनगर (Sri Nagar) हवाई अड्डे से जा सकेंगे। हज 2022 के लिए उड़ानें 4 जून से शुरू होंगी।

357 समन्वयकों की प्रतिनियुक्ति

भारतीय हज यात्रियों की सहायता के लिए सऊदी अरब में कुल 357 हज समन्वयक, सहायक हज अधिकारी, हज सहायक, डॉक्टर और पैरामेडिक्स तैनात किए जाएंगे। इनमें 04 हज समन्वयक, 33 सहायक हज अधिकारी, 143 हज सहायक, 73 डॉक्टर और 104 पैरामेडिक्स शामिल हैं। इन प्रतिनियुक्तियों में 49 महिलाओं को तैनात किया जा रहा है, जिनमें से 01 सहायक हज अधिकारी, 03 हज सहायक, 13 डॉक्टर और 32 पैरामेडिक्स शामिल हैं। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हज प्रतिनियुक्तों को हज यात्रा, मक्का (Mecca) और मदीना (Medina) में आवास, परिवहन, स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा उपायों आदि के बारे में सभी जानकारी दी जा रही है। उन्हें मक्का (एनसीएनटी ज़ोन और अज़ीजय़िा में प्रधान कार्यालय और शाखाएँ, औषधालय और अस्पताल), मदीना (कार्यालय और शाखाएँ, औषधालय और अस्पताल और मदीना हवाई अड्डा) और जेद्दा हवाई अड्डे पर तैनात किया जाएगा। अज़ीजय़िा में 2 अस्पताल और 10 शाखा औषधालय स्थापित किए गए हैं। मक्का में एनसीएनटी जोन में 01 शाखा औषधालय, भारतीय हज यात्रियों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए मदीना में 03 शाखा औषधालय और एक अस्पताल स्थापित किया गया है।
...



बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग