7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत की डिजिटल हेल्थ क्रांति को नई गति, स्वस्थ भारत पोर्टल लॉन्च

देश की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति अब एक क्लिक पर आसानी से जानी जा सकेगी। एक पोर्टल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यशील सभी डिजिटल सेवाओं को एकीकृत किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने स्वस्थ भारत पोर्टल लांच किया है। यह देश की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को एकीकृत कर डिजिटल हेल्थ ट्रांसफॉर्मेशन को मजबूत करेगा। पोर्टल एक वन-स्टॉप एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा, जो विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को एपीआई के जरिए जोड़कर इंटरऑपरेबिलिटी सुनिश्चित करेगा। अब तक अलग अलग एप्स के माध्यम से अलग अलग प्रकार का डेटा इकट्ठा हो रहा था। यह प्लेटफॉर्म डुप्लीकेट डेटा एंट्री को खत्म करने, रिपोर्टिंग प्रक्रिया को सरल बनाने और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए सटीक निर्णय लेने में मदद करेगा।

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली। देश की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति अब एक क्लिक पर आसानी से जानी जा सकेगी। एक पोर्टल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यशील सभी डिजिटल सेवाओं को एकीकृत किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने स्वस्थ भारत पोर्टल लांच किया है। यह देश की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को एकीकृत कर डिजिटल हेल्थ ट्रांसफॉर्मेशन को मजबूत करेगा। पोर्टल एक वन-स्टॉप एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा, जो विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को एपीआई के जरिए जोड़कर इंटरऑपरेबिलिटी सुनिश्चित करेगा। अब तक अलग अलग एप्स के माध्यम से अलग अलग प्रकार का डेटा इकट्ठा हो रहा था।

डेटा के दोहराव से बचाएगा

यह प्लेटफॉर्म डुप्लीकेट डेटा एंट्री को खत्म करने, रिपोर्टिंग प्रक्रिया को सरल बनाने और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए सटीक निर्णय लेने में मदद करेगा। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अनुरूप तैयार यह पोर्टल आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट के साथ इंटीग्रेशन को सक्षम बनाएगा जिससे सुरक्षित हेल्थ डेटा एक्सचेंज और एक इंटरऑपरेबल डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम बन सकेगा। इससे मरीजों के स्वास्थ्य संबंधि जानकारी का सुरक्षित आदान-प्रदान संभव हो सकेगा। इसमें आगे चल कर हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री व हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री भी जुड़ जाएंगी। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, इस पहल से 20–30% तक इंफ्रास्ट्रक्चर लोड में कमी व 20–40% तक डेटा एंट्री और मानव संसाधन की दोहराव में कमी आएगी।

फ्रंटलाइन वर्कर्स को मिलेगी राहत

इससे पहले आशा वर्कर्स, एएनएम, स्वास्थ्य अधिकारी और डॉक्टर्स को अलग अलग काम के लिए कई एप चलाने पड़ते थे। अब स्वस्थ भारत पोर्टल से ये परेशानी नहीं रहेगी। इसमें सभी सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं एक ही जगह मिल जाएंगी।

यह एप होंगे इंटीग्रेट

एनसीडी – नेशनल प्रोग्राम फॉर नोन कम्युनिकेबल डिजीज

जननी- जननी सुरक्षा योजना

एमएमयू- मोबाइल मेडिकल यूनिट

पीएमएसएमए- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

एएएम- आयुष्मान आरोग्य मंदिर

पीएमएनडीपी- प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम

एसएटीएच- सस्टेनेबल एक्शन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग ह्युमन

कैपिटल- हेल्थ

एचआईएमएस- हेल्थ मैनेजमेंट इन्फोर्मेशन सिस्टम

यू-विन- यूनिवर्सल इम्युनाइजेशन प्रोग्राम

पीएम-जेएवाई- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

ई-रक्तकोष- इलेक्ट्रॉनिक ब्लड बैंक मैनेजमेंट इंफोर्मेशन सिस्टम

सशक्त- सिस्टमेटिक एसेसमेंट ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स नोलेज एंड ट्रेनिंग

मेरा अस्पताल- हॉस्पिटल फीडबैक मैनेजमेंट सिस्टम

आरबीएसके- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम

एनवीबीडीसीपी- नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम

नी-क्षय- नेशनल ट्यूबरक्लोसिस एलिमिनेशन प्रोग्राम पेशेंट मैनेजमेंट सिस्टम

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग