30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में सजेगा रात्रि बाजार, सप्ताह के सातों दिन खाने के साथ मिलेगा भरपूर मनोरंजन

Night Bazaar in Delhi: दिल्ली में चांदनी चौक स्थित ऐतिहासिक सलीमगढ़ किले के पास रात्रि बाजार शुरू करने की तैयारी है। इसमें लोगों को सप्ताह के सातों दिन भरपूर मनोरंजन के साथ खाने-पीने की पूरी व्यवस्‍था कराई जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 19 Jun 2025, 12:39 PM IST

Night Bazaar in Delhi: दिल्ली के इस किले के पास सजेगा रात्रि बाजार, सप्ताह के सातों दिन खाने के साथ मिलेगा भरपूर मनोरंजन

दिल्ली नगर निगम सलीमगढ़ फोर्ट के पास रात्रिकालीन बाजार लगवाने की तैयारी में है।

Night Bazaar in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रात्रिकालीन बाजार लगाने की तैयारी है। नगर निगम ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं। सूत्रों की मानें तो काफी लोगों ने दुकानें लगाने के लिए अपने आवेदन जमा भी कर दिए हैं। इस बाजार की खासियत ये रहेगी कि यहां सप्ताह के सातों दिन मनोरंजन के साथ खाने-पीने की पूरी व्यवस्‍था की जाएगी। यह बाजार दिल्ली के चांदनी चौक क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक सलीमगढ़ किले के पास जल्द ही लगना शुरू हो जाएगा। दिल्ली नगर निगम (MCD) इस क्षेत्र को ‘खाऊ गली’ के रूप में विकसित कर रात्रि बाजार शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत फूड ट्रक और खानपान स्टॉल्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि आने वाले 20 दिनों के अंदर यह बाजार चालू कर दिया जाएगा।

अतिक्रमण हटाकर बनाई गई जगह

दिल्ली नगर निगम के सूत्रों की मानें तो मार्च और अप्रैल महीने में सिटी सदर और पहाड़गंज जोन की टीम ने सलीमगढ़ किले के आसपास से अतिक्रमण हटाया था। नगर निगम की योजना के मुताबिक अब यहां शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक बाजार लगाया जाएगा। जहां खाने-पीने की पूरी व्यवस्‍था के साथ मनोरंजन के साधन भी जुटाए जाएंगे। इसके लिए कई फूड विक्रेताओं ने अपनीं दुकानें लगाने के लिए नगर निगम को आवेदन भी सौंप दिए हैं।

मनोरंजन और पार्किंग की सुविधा भी

निगम अधिकारियों के अनुसार, रात्रिकालीन बाजार को 20 दिनों के अंदर शुरू किया जाना है। इस बाजार में एक समय में 50 स्टॉल लगाए जाएंगे और यह सप्ताह के सातों दिन खुलेगा। यहां सिर्फ खान-पान ही नहीं, बल्कि लोगों को मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक विभाग के साथ नगर निगम की टीम समन्वय बनाने में जुटी है। साथ ही, सरफेस कार पार्किंग की व्यवस्था भी होगी।

ये रहेगी मनोरंजन की व्यवस्‍था

नगर निगम के सूत्रों की मानें तो रात्रिकालीन फूड बाजार को ग्राहकों के लिए अधिक आकर्षक और यादगार बनाने के लिए मनोरंजन के साधनों की व्यवस्‍था की जाएगी। इसमें लाइव म्यूजिक, लोक कला प्रस्तुतियां और ओपन माइक जैसे कार्यक्रम शामिल हो सकते हैं। यह कार्यक्रम जहां ग्राहकों को सांस्कृतिक अनुभव देंगे। वहीं बच्चों के लिए झूले, बाउंसी कैसल और गेमिंग जोन जैसे साधन उनका मनोरंजन करेंगे। वहीं परिवारों के लिए मिनी ओपन थिएटर और फूड क्विज जैसी प्रतियोगिताएं भी कराने की व्यवस्‍था पर चर्चा चल रही है।

यह भी पढ़ें : एनसीआर के 20 गांवों में नहीं होंगे पंचायत चुनाव, क्यों लिया गया परिसीमन से दूर रखने का फैसला?

इसके साथ ही त्योहारों के अनुसार थीम आधारित सजावट, झांकियां और कला-क्राफ्ट वर्कशॉप्स के साथ इंस्टाग्रामेबल सेल्फी प्वाइंट्स, फेस पेंटिंग, स्पाइस चैलेंज और 'गोलगप्पा चैलेंज' जैसी गतिविधियां भी यहां कराई जाएंगी। नगर निगम का मानना है कि ऐसी व्यवस्‍था से न केवल बाजार की रौनक बढ़ेगी। बल्कि छोटे व्यापारियों और कलाकारों को भी बढ़ावा मिल सकता है।

ऐसे पहुंचे रात्रि बाजार

लाल किला या चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से उतरने के बाद बस, ऑटो या ई-रिक्शा के जरिए सलीमगढ़ किले के पास आसानी से पहुंचा जा सकेगा। निजी वाहन, जैसे दोपहिया या कार से आने की भी सुविधा रहेगी। इस नई पहल के बाद इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही में वृद्धि की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़