इसके साथ ही साल 2015 में भी आम आदमी पार्टी के अमानतुल्ला खान को 104,271 वोट मिले थे। साल 2015 में भाजपा यहां बुरी तरह पराजित हुई थी। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्म सिंह को साल 2015 में 39,739 वोट प्राप्त हुए थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आसिफ मुहम्मद खान 20,135 वोटों के साथ तीसरे नंबर के प्रत्याशी रहे थे। इससे पहले यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। आम आदमी पार्टी और भाजपा में जीत हार का अंतर 64532 था।