18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप-भाजपा के बीच फंसी जनता, हर बार मिल रहा धोखा-माकन

-कांग्रेस ने श्वेत पत्र जारी कर आप व भाजपा पर लगाए दिल्ली के विकास को अवरुद्ध करने का आरोप

3 min read
Google source verification

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि केन्द्र की भाजपा और दिल्ली की आप सरकार के बीच जनता फंस गई है। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार एक-दूसरे पर आरोप लगाती रहती है, जबकि परेशान जनता हो रही है। इन दोनों सरकारों ने बीते कई वर्षों में दिल्ली को नफरत का बाजार बना दिया है। यहां बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और दिल्ली को बनाने वाले लोगों के सम्मान से लगातार समझौता किया गया है। कांग्रेस फिर से अपने विकास मॉडल को जनता के बीच रखकर चुनाव में उतरेगी।

माकन ने यह बातें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही। माकन ने कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, प्रभारी काजी निजामुद्दीन के साथ दोनों सरकारों के खिलाफ मौका, मौका, हर बार धोखा नाम से श्वेत पत्र जारी किया। इस दौरान माकन ने कहा कि यह श्वेत पत्र केन्द्र व दिल्ली सरकार के काले कारनामों पर लाया गया है। कोरोना काल के समय लोगों को अपने परिजनों के शव के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। ऑक्सीजन, आइसीयू की कमी थी। उस समय दिल्ली सरकार अस्पताल बनाने के बजाए शीशमहल और केन्द्र सरकार सेंट्रल विस्टा बनाने में पैसा खर्च कर रही थी। आज दिल्ली के अंदर बुजुर्गों को पेंशन पाने में दिक्कत आती है। हैरानी की बात यह भी है कि 10 वर्षों के अंदर बुजुर्गों के पेंशन का 1,780 करोड़ रुपए लैप्स हो गया, जिसे दिल्ली सरकार केंद्र से झगड़े के कारण खर्च ही नहीं कर पाई।

जेब में दो रुपए का पेन रखकर शीश महल में रहते हैं

माकन ने कहा कि दिल्ली के अंदर नए राशन कार्ड बनने बंद हो गए हैं। जो पुराने हैं, उन्हें हटाया जा रहा है। यह दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कहती है कि हम काम की राजनीति करते हैं, लेकिन सच्चाई है कि ये काम की राजनीति भी नहीं करते। जेब में 2 रुपए का पेन रखते हैं, पार्टी का नाम आम आदमी रखा है, लेकिन राजा की तरह शीशमहल में रहते हैं।

झूठे वादों का धोखा मिला-यादव

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने बहुत उम्मीद के साथ इन दोनों सरकारों को चुना था, लेकिन उन्हें इन वर्षों में झूठे वादों के साथ सिर्फ धोखा मिला। दिल्ली में 15 साल कांग्रेस की सरकार रही। उस समय दिल्ली ने नए आयाम गढ़े। चाहे विकास हो या सोशल सेक्टर। हमारी सरकार ने गरीब, महिला, युवा समेत हर वर्ग के लिए काम किए। उन वर्षों में दिल्ली को एक वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए एक मजबूत नींव रखी गई। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि 11 साल पहले एक सौदागर आया और उसने सपना दिखाया कि हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे, दिल्ली को और बेहतर बनाने का काम करेंगे। दिल्ली की जनता उनके झांसे में आकर उनको एक बहुत बड़ा बहुमत दिया। उन्होंने सपना दिखाया था कि हम दिल्ली को पेरिस और लंदन बना देंगे। यहां की यमुना को थेम्स नदी के जैसा बना देंगे और दिल्ली का प्रदूषण कम करेंगे। लेकिन आज हम सभी के सामने है कि दिल्ली कूड़ों का ढेर हो गई है। दिल्ली गड्ढों का शहर हो गया है। लोगों को गंदे पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है और लगातार बिजली का बिल महंगा होता जा रहा है।

-श्वेत पत्र में इन मुद्दों पर भाजपा-आप को घेरा

-भाजपा व आप दिल्ली में गरीब लोगों को मकान देने का वादा करते रहे, लेकिन इन्होंने साल 2023 में 2.80 लाख लोगों को बेघर कर दिया।

-आप मोहल्ला क्लीनिक की बात करती है, अस्पताल की बात करती है, जबकि 30 फीसदी डॉक्टरों की कमी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 हजार 250 करोड़ रुपए की जरूरत हैं, लेकिन 372 करोड़ रुपए ही आवंटित किए गए।

-स्कूलों में 56 हजार ईडब्ल्यूएस की सीटें खाली हैं, वाइस प्रिंसिपल स्कूल में नहीं हैं, शिक्षकों की कमी है।

-दिल्ली में सबसे महंगी बिजली है, घरों में गंदा पानी आ रहा है।

-2 महीने में बारिश के कारण 30 लोगों की मौत हो गई।

-हर बार यमुना को साफ करने की बात करते हैं, लेकिन यमुना साफ नहीं हुई।

-आप ने जन लोकपाल की बात की थी, ये उसे भी भूल गए।

-इस सबके बीच दिल्ली में आप सरकार 500 करोड़ रुपए हर साल विज्ञापन पर खर्च करती है