
मुठभेड़ के बाद घायल को ले जाते पुलिसकर्मी ( फोटो श्रोत पुलिस )
Encounter मेरठ के थाना नौचंदी की पुलिस टीम पर 25 हजार के एक इनामी ने फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है
हत्यारोपी आहद ने मेरठ के रहने वाले असलम और उसके दोस्त वाहिद को गोली मार दी थी। इस घटना के बाद असलम की मौत हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने आहद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में आहद फरार चल रहा था और पुलिस ने इस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।
मेरठ पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस के ही अनुसार जब इससे पूछताछ की गई तो इसने बताया कि जिस पिस्टल से घटना को अंजाम दिया था वह गांधी आश्रम के पीछे एक मैदान में है। पुलिस इसके बताए गए स्थान पर आरोपी को लेकर पहुंची तो उसने पहले से लोडेड पिस्तौल झाड़ियों में छिपा रखी थी। पुलिस का कहना है कि जैसे ही रिकवरी के लिए आगे बढ़ा तो इसने तुरंत पिस्टल उठाकर पुलिस पार्टी पर ही फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आहत को अस्पताल भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद इसकी हालत में सुधार है। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Published on:
19 Feb 2026 08:42 am
