3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Crime: कब्र में दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, रुकवाया 19 साल की युवती का जनाजा, PM रिपोर्ट में खुला हत्या का राज

Delhi murder case: दिल्ली के एक गांव में 19 साल की युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया, जहां परिवार शव को चुपचाप दफनाने की तैयारी में था। पुलिस ने समय रहते जनाजा रुकवाकर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला घोंटकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ।

2 min read
Google source verification
Police stopped funeral procession of a 19 year old girl Delhi murder case

प्रतीकात्मक फोटो

Delhi murder case: देश की राजधानी दिल्ली के एक गांव में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर एक परिवार अपनी 19 साल की बेटी के शव को गुपचुप तरीके से दफनाने की तैयारी करक रहा था, लेकिन आखिरी मौके पर इस घटना के बारे में पुलिस को भनक लगी और मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवती का जनाजा रुकवा दिया और कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्ट कराने के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद सबकी आंखे फटी की फटी रह गई। युवती की प्राकृतिक मौत नहीं हुई थी, बल्कि उसका गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी।

वेस्ट दिल्ली के डीसीपी शरद भास्कर के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हरि नगर पुलिस स्टेशन को एक फोन कॉल मिला। कॉल करने वाले ने आरोप लगाया कि एक युवती की उसके परिवार ने हत्या कर दी है और वे उसके शव को दफनाने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची, शव को कब्जे में लिया और दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पड़ोसियों ने सुनाई खौफनाक दास्तां

HT की रिपोर्ट के अनुसार, एक पड़ोसी का कहना है कि युवती को पिछले चार दिनों से घर के भीतर कैद कर रखा गया था और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती थी। पड़ोसी के अनुसार, जब भी कोई घर के पास से गुजरता, युवती रोते हुए ताला खोलने की गुहार लगाती थी, लेकिन परिवार वाले बाहर से बड़ा ताला लगाकर काम पर चले जाते थे। वहीं, बुधवार सुबह युवती की मौत के बाद उसकी मां ने पड़ोसियों को बताया कि वह कैंसर, पीलिया और किडनी फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थी, लेकिन पड़ोसियों को इस बात पर यकीन नहीं हुआ, क्योंकि वह देखने में बीमार नहीं लग रही थी।

'ऑनर किलिंग' का शक

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि परिवार युवती के किसी रिश्तेदार के साथ उसके प्रेम संबंधों के खिलाफ था। इसी रंजिश में उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब इस 'ऑनर किलिंग' (इज्जत के नाम पर हत्या) के एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है।

परिवार हिरासत में, पूछताछ जारी

मृतक युवती का परिवार करीब एक साल पहले बिहार से दिल्ली शिफ्ट हुआ था। परिवार में पिता और भाई सब्जी बेचते हैं, जबकि मां और बड़ी बहन घरेलू सहायिका का काम करती हैं। पुलिस ने परिवार के चार सदस्यों को हिरासत में लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। हरि नगर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है जिसने सबसे पहले इस संदिग्ध मौत और दफनाने की सूचना पुलिस को दी थी।