
हाथ उठाकर जनता का अभिवादन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( फोटो पत्रिका)
Delhi Dehradun expressway मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इससे पहले 12 किलोमीटर लंबे वाइल्ड लाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर पर पीएम का रोड-शो जैसे एक भव्य उत्सव कार्यक्रम में बदल गया। जयघोष, पुष्पवर्षा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। एक ओर प्रधानमंत्री जनता का हाथ उठाकर अभिवादन करते हुए आगे बढ़ रहे थे तो दूसरी ओर लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा था। यह सिलसिला सहारनपुर के गणेशपुर से डाटकाली मंदिर तक चला।
Delhi Dehradun expressway सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित गणेशपुर गांव पहुंचे। यही से वाइल्ड लाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर प्रारंभ होता है। यहां पीएम के स्वागत के लिए सुबह से ही हजारों की संख्या में महिलाएं और बच्चें मौजूद थे। प्रधानमंत्री का काफिला जैसे ही पहुंचा तो लोगों का उत्साह जयघोष में बदल गया। ब्राह्मणों के मुख से मंत्रो का उच्चारण होने लगा। ऐसे में विकास और श्रद्धा का अद्भुद संगम देखने को मिला। प्रधानमंत्री की करीब से एक झलक देखने के लिए यहां भाजपाईयों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग सुबह छह बजे से ही पहुंच चुके थे। प्रधानमंत्री ने गणेशपुर से डाट काली मंदिर तक एलिवेटेड रोड पर यात्रा की। इस दौरान पीएम में रास्ते में व्यू प्वाइंट पर रुके। यहां उन्होंने सेल्फी ली और दूरबीन से नजारे देंखे। इसी दौरान एलिवेटेड हाइवे का निरीक्षण भी किया।
गणेशपुर में जब प्रधानमंत्री अपने सुरक्षा घेरे के बीच एलिवेटेड हाईवे पर आए तो लोगों का उत्साह देखने लायक था। हाईवे की एक साइड पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे और पूरी तरह से इसे खाली रखा गया था। दूसरी ओर लोग खड़े हुए थे। बीच-बीच में सांस्कृतिक झांकियां थी। एक तरफ प्रधानमंत्री का काफिला चल रहा था और दूसरी ओर लोग उनका अभिवादन कर रहे थे। इस तरह सहारनपुर के गणेशपुर गांव से उत्तराखंड की ओर पीएम का काफिला रवाना हुआ। इस बीच प्रधानमंत्री ने समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन दिया। इस तरह जब प्रधानमंत्री का काफिला डाट काली मंदिर पहुंचा तो वहां पर पाइन वुड स्कूल की ओर से लगाई गई झांकी को पीएम ने देखा और यहां छात्राएं माता का गुणगान कर रही थी। पीएम यहां रुके और छात्राओं के गुणगान की लय से लय मिलाई। इसके बाद उन्होंने डांट काली मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर वह देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड पहुंचे।
जसवंत सिंह आर्मी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सड़कें केवल आवाजाही का माध्यम नहीं होती बल्कि यह किसी भी राष्ट्र की भाग्य रेखाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षों में सरकार पूरे देश में इन भाग्य रेखाओं का विस्तार करने में लगी हुई है। देश में करीब 12 लाख करोड़ रुपए से अधिक के कार्य कराए जा चुके हैं । उन्होंने यह भी कहा कि विकसित भारत के लिए प्रगति, प्रकृति और संस्कृति का संगम बेहद आवश्यक है। विकसित भारत के लिए तीनों को त्रिवेणी के रूप में आगे बढ़ाना आवश्यक है। यह भी कहा कि 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है। इसका सभी को समर्थन करना चाहिए। नारी वंदन अधिनियम के लिए यह विशेष सत्र चलेगा। 2019 से लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। इसी उद्देश्य के साथ यह सत्र चलेगा। इससे आधी आबादी को पूरा हक मिल सकेगा। पीएम के कार्यक्रम का वर्चुअल टेलीकास्ट सहारनपुर में भी हुआ।
Updated on:
15 Apr 2026 09:39 am
Published on:
14 Apr 2026 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
