प्रियंका ने कामना की: भारत बने जगत गुरु
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में शुक्रवार को गायत्री पीठ में आर्य हवन व पूजन किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भारत के जगतगुरु बनने, धन के क्षेत्र में फिर से सोने की चिड़िया बनने, दूध की नदियां बहने, भारत के चक्रवती सम्राट बनने की मंगल कामना की। इसके बाद प्रियंका ने कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत अन्य नेता रहे।