26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Punjab Assembly Elections : सिद्धू का मोदी सरकार पर तंज, कहा- ‘एनडीए मतलब नो डेटा अवेलेबल’

पंजाब कांग्रेस (punjab congress) अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (navjot singh siddhu) ने मोदी सरकार पर निशाना है। सिद्धू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, एनडीए (NDA) का मतलब 'नो डेटा अवेलेबल'।

2 min read
Google source verification
नवजोत सिंह सिद्धू का मोदी सरकार पर हमला

नवजोत सिंह सिद्धू का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली। अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2021) की तैयारी जोरों पर हैं। सभी पार्टियों के नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करना भी शुरू कर दिया है। इसी बीच पंजाब कांग्रेस (punjab congress) अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (navjot singh siddhu) ने मोदी सरकार पर निशाना है। सिद्धू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, एनडीए (NDA) का मतलब 'नो डेटा अवेलेबल'।

किसानों के बारे में सरकार को नहीं है जानकारी

उन्‍होंने कहा कि 'एनडीए का मतलब है किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के बारे में कोई डेटा उपलब्ध नहीं है। सरकार केवल अपने अमीर कॉरपोरेट दोस्तों के बारे में जानती है, जिनका कर्ज माफ किया जाता है। सरकार के पास सिर्फ उन लोगों के संबंध में जानकारी है जिनके विमानों में सरकार के लोग सफर करते हैं और जो सरकार की नीतियां बनाते हैं।

किसान आंदोलन का भी किया जिक्र

इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष (navjot singh siddhu) ने किसान आंदोलन और तीनों नए कृषि कानूनों का जिक्र भी किया। सिद्धू ने कहा कि कृषि कानूनों जैसे बिल सराकर के इन्ही कॉपरेट दोस्तों के लिए बनाए जाते हैं। जिससे सिर्फ 0.1 लोगों को लाभ होता है जबकि 70 प्रतिशत भारतीयों को लूटा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:बीजेपी बोली राहुल के वैष्णो देवी दर्शन से हमें होगा फायदा, कांग्रेस का जवाब- 'हम धर्म की राजनीति नहीं करते'

किसान आत्महत्या कर रहे सरकार को नहीं सुध

कांग्रेस नेता ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही है। वे कर्ज तले दबे हैं, जिसकी चलते हर रोज न जाने कितने किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सिद्धू ने कहा कि सरकार के पास किसानों की आत्महत्या से संबंधित कोई डाटा नहीं होगा। कोरोना महामारी में न जाने कितने लोगों का रोजगार चला गया, इस संबंध में भी सरकार के पास कोई जानकारी नहीं है। इस सरकार को आम जन की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग