4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूट्यूब पर छाए रचित यादव उर्फ “रचित्रों”, गेमप्ले वीडियो और कॉमिक रिएक्शन से जीता दर्शकों का दिल

गेमिंग आज के डिजिटल युग में कई युवाओं की ज़िंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। ऐसे में हम कई मशहूर गेमर और स्ट्रीमर यूट्यूबर्स के चैनलों से रूबरू हुए हैं, जिनके टैलेंट ने गेमिंग इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 30 Aug 2021, 5:38 AM IST

rachit.jpeg

नई दिल्‍ली। सुपर टैलेंटेड, युवा, डायनामिक गेमर और यूट्यूबर रचित यादव उर्फ "रचित्रों" का गेमिंग चैनल यूट्यूब पर इन दिनों 4 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ ट्रेंडिंग में है। अगर हम देखें, तो गेमिंग आज के डिजिटल युग में कई युवाओं की ज़िंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। ऐसे में हम कई मशहूर गेमर और स्ट्रीमर यूट्यूबर्स के चैनलों से रूबरू हुए हैं, जिनके टैलेंट ने गेमिंग इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है। ठीक इन्हीं टैलेंटेड गेमर्स की लिस्ट में रचित यादव उर्फ "रचित्रों" का नाम भी शुमार हो गया है।

रचित यादव उर्फ "रचित्रों" के सक्सेसफुल सफर पर नज़र डालें, तो रचित उत्तर प्रदेश के एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जहां बच्चों के खेलने की जगह पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी जाती है। ऐसे में गेम खेलना सख्त माना है। मगर,12वीं में पढ़ाई कर रहे रचित को तो अपना करियर गेमिंग में ही बनाना है।

अब बात आती है कि रचित की गेमिंग में दिलचस्पी कैसे बढ़ी? दरअसल, बचपन से ही मोबाइल में गेम खेलना रचित का एक शौक बन गया। फिर जब वह छठी क्लास में थे, तो उन्हें गेमिंग इंडस्ट्री के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने गेम खेलने पर ही फ़ोकस बनाए रखा, और यूट्यूब से अधिक जानकारी एकत्र की।

परिवार को शुरुआती दौर में समझ नहीं आ रहा था कि रचित आखिर क्या कर रहे हैं। उनके भविष्य की चिंता माता-पिता को अंदर से खाई जा रही थी। लेकिन, रचित अपने निर्णय और करियर के प्रति बहुत दृढ़ थे। वह मेहनत करते गए, और यूट्यूब के बारे में कई चीज़े सीखते रहें।

2017 में, रचित ने अपना यूट्यूब चैनल "रचित्रों" क्रिएट किया। सीखते-सीखते 2020 से रचित लगातार काम करने लगे। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि वह गेमिंग और स्ट्रीमिंग वीडियो के बारे में हर छोटी-बड़ी बात अच्छे से समझते थे। यहां से उन्होंने ऑनलाइन गेम खेलना और वीडियो स्ट्रीमिंग शुरू की। इसके बाद मेहनत करते-करते यूट्यूब से उनकी पहली सैलरी आई। यह देख माता-पिता को उन पर गर्व महसूस हुआ, और उन्होंने उनके भविष्य को लेकर राहत महसूस की।

रचित कहते हैं कि मैं इस इंडस्ट्री में कुछ अलग और अनोखा करना चाहता हूं। 5 साल बाद, मैं खुद को सबसे पॉपुलर क्रिएटर्स की लिस्ट में देखता हूं। मेरा सपना है कि बिली एलिश, एलन मस्क, हेनरी कैविल, रयान रेनॉल्ड्स, मिल्ली बॉबी ब्राउन, अक्षय कुमार और कई अन्य हॉलीवुड और बॉलीवुड हस्तियों के साथ स्ट्रीम करना चाहता हूं। क्योंकि, इन हस्तियों को गेमिंग में पेश करना एक यूनिक आईडिया होगा। अगर मैं गेमिंग को अपने करियर के रूप में नहीं चुनता, तो निश्चित रूप से मैं आईटी में होता।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़