8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल का जन्मदिन: 7500 युवाओं के इंटरव्यू, 3500 युवाओं को हाथोंहाथ जॉब लेटर

-युवा कांग्रेस ने ताल कटोरा स्टेडियम में लगाया मेगा जॉब फेयर

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस ने युवाओं के रोजगार के लिए अभिनव पहल की। इसके तहत तालकटोरा स्टेडियम में मेगा जॉब फेयर लगाया गया। जहां करीब 161 निजी कंपनियां पहुंची। इस दौरान करीब साढ़े सात हजार युवाओं के इंटरव्यू किए गए, जिनमें से 3500 युवाओं को हाथोंहाथ जॉब लेटर दिए गए।

ताल कटोरा स्टेडियम में बेरोजगार युवा अपने हाथों में फाइल लेकर कॅरियर की उड़ान के लिए पहुंचे। मौका था, नेता विपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर मेगा रोजगार मेला 2025 का। इस मेले में टाटा अलायन्स, फ्लिपकार्ट, जिप्टो, वोल्टास, टेक महिंद्रा, पेटीएम, आदित्य बिरला, हिटाची, अर्बन क्लैप जैसी 161 कंपनिया इस रोजगार मेले में शामिल हुई। इस दौरान रोजगार मेले में करीब 8500 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। जबकि करीब 7500 युवाओं के इंटरव्यू हुए, और 3500 युवाओं को हाथोंहाथ जॉब लेटर मिले। इसके साथ ही साथ कई युवाओं को कंपनियों इंटरव्यू के दूसरे राउंड के लिए भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, महासचिव सचिन पायलट, एआईसीसी प्रभारी काजी निजामुद्दीन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राजस्थान के नेता विपक्ष टीकाराम जूली, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, सोशल मीडिया विभाग की चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत, राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक शामिल हुए।

भाजपा ने हमें बेरोजगारी दी, उसका जवाब हमने रोजगार मेले से दिया-चिब

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि भाजपा ने हमें बेरोजग़ारी दी, हमने उसके जवाब में रोजग़ार का मेला खड़ा कर दिया। यह मेला सिर्फ़ एक इवेंट नहीं है, ये राहुल गांधी के विजऩ पर यक़ीन रखने वालों की मुहिम है। राहुल गांधी बेरोजग़ारी का मुद्दा उठाते आए हैं, उनके जन्मदिन पर हमें ये अवसर मिला कि हम इस समस्या का हल बन सके। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि रोजगार मेले कि ये भीड़ सिर्फ़ एक मेले की नहीं है, ये उस पीढ़ी की पुकार है जो सालों से झूठे वादों और अधूरे इरादों से जूझ रही है।