
Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। इसमें दिल्ली-एनसीआर में फिर से बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले 24 घंटे बाद ही मौसम फिर से बदलने वाला है। इसके लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें मौसम विभाग ने सुबह के समय दिल्ली में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। इसके साथ ही दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पांच जनवरी से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके चलते पंजाब, हरियाणा समेत दिल्ली-एनसीआर में छह जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। दिन में बादल भी छाए रहेंगे। इससे पहले 3, 4 और 5 जनवरी को सुबह धुंध या हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। दिन में आंशिक रूप से छिटपुट बादलों की आवाजाही भी देखी जा सकती है। हालांकि IMD ने इसको लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, नए साल की पहली सुबह यानी एक जनवरी को दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहा। इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही IMD ने गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान के 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। जबकि 3, 4 और 5 दिसंबर को अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 9 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 दिसंबर को दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में छह जनवरी को हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह की मानें तो बीते दिनों उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते उत्तरी-पश्चिमी दिशा से दिल्ली की तरफ ठंडी और बर्फ की गलन भरी हवाएं आ रही हैं। वहीं पांच जनवरी को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होकर उत्तर मैदानी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इसके चलते पंजाब, हरियाणा समेत दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पांच और छह जनवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 16-17 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
अगर हम बात दिल्ली के एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांक) की करें तो नए साल पर यह खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अनुसार, नए साल पर सुबह आठ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 239 दर्ज किया गया। जो खराब श्रेणी का माना जाता है। दरअसल, बीते दिनों में दिल्ली में हुई भारी बारिश के दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार दर्ज किया गया था। भारी बारिश के चलते दिल्ली का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया था। जो अब फिर से बिगड़ने लगा है।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर बताया "2024 में "अच्छे से मध्यम" वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या अच्छी खासी दर्ज की गई। यह उपलब्धि 2020 (कोविड काल) के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन में निरंतर प्रगति को दर्शाता है।" इसके अलावा एक प्रेस विज्ञप्ति में CAQM ने बताया "इस साल (2024) रिकॉर्ड 209 दिन ऐसे रहे। जब एक्यूआई 200 से नीचे रहा। यह 'अच्छे से मध्यम' श्रेणी में माना जाता है।" CAQM ने इस उपलब्धि का श्रेय साल 2024 में सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयासों को दिया।
Published on:
01 Jan 2025 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
