
वसंत कुंज में 9 साल की बच्ची से रेप, गुस्साए लोगों और पुलिस के बीच झड़प, एसीपी समेत 11 पुलिसकर्मी घायल
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बच्चियों के साथ यौन अपराधों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते बुधवार को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज में 9 वर्ष की बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया था। अब इसपर शुक्रवार की देर रात आक्रोशित लोगों और पुलिस के बीच इंसाफ दिलाने को लेकर जमकर झड़प हुई और इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गुस्साए लोगों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। घायलों में इलाके का एसीपी समेत 11 पुलिसकर्मी शामिल हैं। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। बता दें कि रेप की घटना के बाद पुलिस ने बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस से आरोपी को उनके हवाले करने और खुद मौके पर ही इंसाफ की मांह की। हालांकि पुलिस ने आरोपी को सौंपने से मना कर दिया जिसके बाद पुलिस और भीड़ में झड़प हो गई। यह हंगामा करीब 4 घंटे तक चला, जिसके बाद गुस्साए लोगों को समझा-बुझा कर उन्हें शांत किया गया।
शौच के लिए घर से बाहर गई थी बच्ची
आपको बता दें कि चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की मासूम बच्ची शौच के लिए अपने घर से बाहर गई थी। तभी आरोपी ने उसे अचानक उठाकर जंगल की ओर ले गया। इसके बाद उसके साथ रेप किया और बच्ची को छोड़कर भाग गया। आरोपी उसी इलाके में कूड़ा चुनने का काम करता है। बुधवार को इस बच्ची को उठाने के बाद अगले दिन फिर से दूसरी बच्ची को उठाने का प्रयास किया था। लेकिन इस बार कुछ लोगों ने देख लिया। मौके पर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और फिर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान 30 वर्षीय प्रकाश के रुप में की है। वह इलाके में कूड़ा बीनने का काम करता है।
कैसे सामने आया मामला
आपको बता दें कि बच्ची के साथ रेप करने के बाद आरोपी फरार हो गया। इस बीच बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची। माता-पिता ने देखा की बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा है। पूछने पर बच्ची ने बताया कि एक शख्स ने उसके साथ गंदा काम किया है। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किया और फिर गुरुवार को रंगपुरी झुग्गियों और पहाड़ियों में आरोपी की तलाश किया जाने लगा। गुरुवार को ही दोपहर बाद पता चला कि रंगपुरी इलाके में लोगों ने एक शख्स को पकड़ रखा है। उसने एक बच्ची को उठाने की कोशिश की थी। इसके बाद अब पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या आरोपी प्रकाश ने ही यह दूसरा प्रयास किया था। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी प्रकाश ने इससे पहले भी किसी बच्ची के साथ ऐसा काम तो नहीं किया है।
Published on:
25 Aug 2018 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
