11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 खूनी गेम्स के कारण हुई तीन बहनों की मौत…पुलिस ने सरकार से कहा इन गेम्स पर रोक लगाई जाए, जानें कौन हैं वो पांच खेल?

Ghaziabad Three sisters died : गाजियाबाद में 9वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीन बहनों के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि पांच खतरनाक मोबाइल गेम्स इस दर्दनाक घटना की वजह बने, जिसके बाद पुलिस ने यूपी सरकार से इन ऐप्स पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

2 min read
Google source verification
Three sisters died in Ghaziabad the girls were playing these five games

Ghaziabad Three sisters died: गाजियाबाद में 9वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीन बहनों के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। लगातार चली आ रही पुलिस की जांच-पड़ताल ने कईं बातों का पर्दाफाश किया है, कड़ी जांच के दौरान उन 5 खतरनाक मोबाइल गेम्स के बारे में पता चला है, जो इन बच्चियों की मौत का कारण बने हैं। अब गाजियाबाद पुलिस ने यूपी सरकार को संदेशा लिखकर इन ऐप्स पर तुरंत बैन लगाने की मांग की है।

सुसाइड नोट में मिला इन 5 गेम्स का जिक्र

डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि तीनों बहनों ने अपनी ही बालकनी से कूदकर एक साथ जान दे दी। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो एक सुसाइड नोट मिला। उस सुसाइड नोट में बच्चियों ने उन 5 खूनी गेम्स का भी जिक्र किया है जिनकी लत तीनों बहनों को लगी थी। पुलिस ने राज्य सरकार से सिफारिश की है कि इन गेम्स को बैन किया जाए और यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भी भेजा जाएगा।

ये हैं वो 5 गेम्स

पॉपी प्लेटाइम, द बेबी इन यलो, ईविल नन, आइस क्रीम मैन, आइस गेम

कोरियाई ड्रामा की लत

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ये तीनों बहनें दिन रात कोरियाई पॉप कल्चर और के-ड्रामा देखती रहती थीं। तीनों बहनों को इन सब शो की जबरदस्त लत लग चुकी थी। वे घंटों तक मोबाइल पर इनसे जुड़े वीडियो देखती थीं। पिता ने बताया कि बच्चियों ने पिछले 3 साल से स्कूल जाना छोड़ दिया था और वे पूरी तरह से मोबाइल और ऑनलाइन कंटेंट की दुनिया में खो गई थीं।

अब छोटे बच्चों को नहीं मिलेंगे मोबाइल असाइनमेंट?

इस घटना को देखते हुए, यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश देने की बात कही है कि स्कूलों को कक्षा 5 तक के बच्चों को मोबाइल फोन पर प्रोजेक्ट या असाइनमेंट भेजने से रोका जाए, ताकि बच्चों की मोबाइल लत को कम किया जा सके।

क्या है पूरा मामला?

4 फरवरी की रात करीब 2 बजे, इन तीन बहनों ने अपनी सोसाइटी की 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। पुलिस की अब तक की जांच में किसी बाहरी साजिश के सबूत नहीं मिले हैं और इसे आत्महत्या का मामला मानकर ही जांच की जा रही है।