10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक बार फिर दिल्ली हुई शर्मसार, नाबालिग गर्भवती लड़की का अपहरण कर कई दिनों तक गैंगरेप

पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार से एक लड़की का अपहरण कर लिया गया और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

2 min read
Google source verification
एक बार फिर दिल्ली हुई शर्मसार, नाबालिग गर्भवती लड़की का अपहरण कर कई दिनों तक गैगरेप

एक बार फिर दिल्ली हुई शर्मसार, नाबालिग गर्भवती लड़की का अपहरण कर कई दिनों तक गैगरेप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में सरकार के तमाम दावों के बावजूद भी लड़कियों और महिलाओं के साथ हो रहे अपराध कम नहीं हो रहे हैं। राजधानी दिल्ली से झकझौर देने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार से एक लड़की का अपहरण कर लिया गया और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह मामला 15 अगस्त का है। जहां एक और पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था वहीं दूसरी ओर कुछ लड़कों ने एक लड़की का अपहरण कर लिया और उसे ग्रेटर नोएडा ले गए। आरोपियों ने 21 अगस्त को लड़की को बंधकर बनाकर रखा और फिर हर दिन चार लड़कों ने मिलकर सामूहिक बलात्कार किया।

शर्मनाक: शौचालय करने घर से बाहर गई 9 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार

पांच महीने की गर्भवती थी लड़की

आपको बता दें कि रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते मंगलवार को पीड़ित लड़की आरोपियों के चंगुल से किसी तरह निकलक भागने में कामयाब रही। पीड़िता सीधे भागकर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने पहुंची। पुलिस ने इसके बाद फौरन हर्ष विहार पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस टीम लड़की को लेकर दिल्ली आई और जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। लेकिन इस बीच इलाज के दौरान यह मालूम चला के पीड़िता पांच महीने की गर्भवती है। पुलिस ने फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

13 साल की उम्र से ही बेटी के साथ हो रहा था दुष्कर्म, 7 साल में 7 बार कराया गर्भपात, सुनकर खड़े हो गए रोंगटे

घर से बाहर निकली थी लड़की की तभी...

आपको बता दें कि पुलिस उपायुक्त डॉ. अतुल कुमार ठाकुर ने कहा है कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उसे पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ हर्ष विहार में रहती है। बीते 15 अगस्त को वह अपने छोटे भाई के लिए कुछ सामान लेने घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान दो लोगों ने उसे पीछे से दबोच लिया। आरोपियों ने उसके मुंह पर कपड़ा रखकर कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद लड़की को बाइक पर बैठाकर ग्रेटर नोएडा ले गए। आरोपियों ने लड़की को सूरजपुर इलाके में एक अज्ञात जगह पर रखा। इसके बाद आरोपियों ने हर दिन लड़की के साथ गैंगरेप किया।

दिल्ली: इंसानियत हुई शर्मसार, अज्ञात शख्स ने डॉग के 7 बच्चों की निर्ममता से की हत्या

जांच में जुटी पुलिस

आपको बता दें कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच-पड़ताल में पुलिस को मालूम चला है कि चार लोगों ने मिलकर लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया है। इनमें से कुछ के नाबालिग होने की आशंका है। पुलिस को पता चला है कि चारों आरोपी हर्ष विहार में सीवर पाइपलाइन डालने का काम करते हैं और किराये के मकान पर वहीं रहते हैं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ आरोपियों की जान-पहचान हो गई। चारों आरोपी जब काम पर जाते थे तो पीड़िता के घर अक्सर घर की चाबी देने आते थे। आरोप यह भी है कि इससे पहले भी आरोपियों ने लड़की के साथ बलात्कार किया था। इसी कारण वह पांच महीने की गर्भवती हो गई थी।