10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के तीन ख्याति प्राप्त कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड

- राष्ट्रपति ने ताम्रपत्र, अंगवस्त्रम् व एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया

2 min read
Google source verification
Jaipur Tv Suresh Vyas Ji राष्ट्रपति से संगीत अकादमी पुरस्कार प्राप्त करते उदयपुर के कलाकार विलास जानवे।

Jaipur Tv Suresh Vyas Ji राष्ट्रपति से संगीत अकादमी पुरस्कार प्राप्त करते उदयपुर के कलाकार विलास जानवे।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को यहां विज्ञान भवन में वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए संगीत नाटक अकादमी रत्न और अकादमी पुरस्कार प्रदान किए। राजस्थान के प्रख्यात लोकगायक गफूर खां मांगणियार (बाड़मेर), नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी (पुष्कर) व मूकाभिनय, लोक जनजातीय नृत्य व रंगमंच कलाकार विलास जानवे (उदयपुर) को अकादमी अवार्ड दिए गए हैं।

जानवे को 2021 के लिए मुकाभिनय, गफूर खां को 2020 और सोलंकी को 2019 का अकादमी पुरस्कार दिया गया है। इसके तहत सम्मानित कलाकारों को राष्ट्रपति ने ताम्रपत्र, अंगवस्त्रम् व एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में तीनों वर्षों के लिए देश के आठ कलाकारों को अकादमी की फेलोशिप के रूप में अकादमी रत्न और 128 कलाकारों को अकादमी पुरस्कार प्रदान किए गए। अकादमी रत्न पुरस्कार में तीन लाख रुपए की नगद राशि दी जाती है।

राष्ट्रपति ने समारोह में कहा कि सभ्यता किसी राष्ट्र की भौतिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करती है, लेकिन अमूर्त विरासत उसकी संस्कृति के जरिए सामने आती हैं। संस्कृति ही देश की वास्तविक पहचान होती है। भारत की अद्वितीय प्रदर्शन कलाओं ने सदियों से अतुल्य संस्कृति को जीवंत बनाए रखा है।आधुनिक युग में हमारे सांस्कृतिक मूल्य और अधिक उपयोगी हो गए हैं। आज के तनाव और संघर्ष से भरे युग में भारतीय कलाओं से शांति और सौहार्द का प्रसार किया जा सकता है।

समारोह में केन्द्रीय संस्कृति मंत्री जी.किशन रेड्डी, राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा व प्रख्यात नृत्यांगना सोनल मानसिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग