9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता SP Goyal का COVID-19 से निधन, Sonia-Priyanka Gandhi ने जताया शोक

गाजियाबाद के सांसद रह चुके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ( Senior Congress leader ) सुरेंद्र प्रकाश गोयल ( Surendra Prakash Goyal ) का कोरोना वायरस ( COVID-19 ) से निधन। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Congress President Sonia Gandhi ) और महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने जताया शोक। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ( Union Minister General VK Singh ) ने जताया शोक, कहा- कोरोना पॉजिटिव थे गोयल।

2 min read
Google source verification
Senior Congress Leader SP Goyal dies due to COVID-19

Senior Congress Leader SP Goyal dies due to COVID-19

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Congress President Sonia Gandhi ) और नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता ( Senior Congress leader ) और पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल ( Surendra Prakash Goyal ) के निधन पर शोक व्यक्त किया। गोयल का शुक्रवार को 74 साल की उम्र में कोरोना वायरस ( COVID-19 ) के चलते निधन हो गया। गांधी परिवार के पुराने करीबी रहे गोयल ने शुक्रवार सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली।

सोनिया गांधी ने एक संदेश में कहा , "पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल ( SP Goyal ) के दुखद निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनकी सेवा और प्रतिबद्धता की भावना हमेशा याद रहेगी। उनके परिवार के सदस्यों, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।"

प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने गोयल को याद करते हुए फेसबुक पर कहा कि उनकी मौत से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। कांग्रेस महासचिव ने हिंदी में फेसबुक पर पोस्ट किया, "सुरेंद्र प्रकाश गोयल के निधन की खबर मिली। वह कांग्रेस के एक मजबूत और समर्पित नेता थे और एक प्रसिद्ध जन प्रतिनिधि थे। उनके निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।"

इससे पहले सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री (सेवानिवृत्त) जनरल वीके सिंह ( Union Minister General VK Singh ) ने भी गाजियाबाद के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता सुरेंद्र प्रकाश गोयल के निधन पर शोक व्यक्त किया। सिंह के मुताबिक गोयल कोरोना वायरस पॉजिटिव थे।

सिंह ने ट्वीट किया, "दुखद समाचार मिला कि सुरेंद्र प्रकाश गोयल, जिन्होंने गाजियाबाद के एक सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व किया था, उनका निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

वहीं, कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ( Randeep Singh Surjewala ) ने ट्वीट में लिखा, "सुरेंद्र गोयल जैसे ज्वलंत व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हमारे बीच नहीं रहे। उनका जाना हृदय विदारक है। सुरेंद्र जी के स्वर्गवास से मुझे व्यक्तिगत क्षति पहुंची है। समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी रिक्तता कचोटेगी। परिवार जनों को मेरी भावभीनी संवेदना। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे।"

गौरतलब है कि दो दिन पहले बुधवार पार्टी के प्रवक्ता राजीव त्यागी का का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। बुधवार दिन में राजीव त्यागी ( Congress Spokeperson Rajiv Tyagi ) ने एक टेलीविजन परिचर्चा में हिस्सा लिया था। इसके बाद सीने में तकलीफ की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। तमाम राजनीतिक शख्सियतों ने त्यागी की मौत पर शोक जताया था।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग