
अक्तूबर में खुल जाएगा स्काई वॉक, 30 हजार लोग प्रतिदिन करेंगे इस्तेमाल
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने उम्मीद जताई है कि सिग्नेचर ब्रिज और आईटीओ स्काई वॉक का काम अक्तूबर से पहले पूरा कर लिया जाएगा और पहले सप्ताह में वह दिल्ली वासियों के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें कि दुर्गापूजा अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में पड़ रहा है। शनिवार को स्काई वॉक प्रोजेक्ट पर चल रहे काम का उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सतेंद्र जैन ने जायजा भी लिया। इसके बाद उन्होंने यह दावा किया।
सबसे खूबसूरत प्रोजेक्ट
स्काई वॉक का जायजा लेने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि यह उनका बसे खूबसूरत प्रोजेक्ट है। यह इलाका दिल्ली का सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक है। इस वजह से यहां पैदल चलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बन कर तैयार हो जाने के बाद उन्हें इससे निजात मिलेगी। बता दें कि स्काई वॉक का काम अप्रैल में शुरू किया गया था और सितंबर के अंत तक या अक्टूबर के पहले सप्ताह में आम लोगों के लिए बन कर तैयार हो जाएगा। बनते ही इसे जनता के इस्तेमाल के लिए खोल दिया जाएगा।
54 करोड़ रुपए की लागत
उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट का कुल लागत 54 करोड़ रुपए आई है। अभी तक इसका 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह बेहद खूबसूरत है। दिल्ली वालों के लिए यह गर्व वाला प्रोजेक्ट होगा। इतना खूबसूरत होगा कि लोग यहां घूमने आया करेंगे। उम्मीद है कि प्रतिदिन 30 हजार लोग इसे प्रयोग में लाएंगे। स्काई वॉक सीधा प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन से आईटीओ मेट्रो स्टेशन से जुड़ा होगा।
स्काई वॉक पर प्लाजा भी बनेगा
स्काई वॉक से उतरने व चढ़ने के लिए पारदर्शी लिफ्ट लगाई जाएंगी। सुरक्षा को ध्यान में रख सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। सोलर लाइट से जगमगाएगा। सिसोदिया ने कहा कि सिग्नेचर ब्रिज दिल्ली का सबसे लंबा ओवरब्रिज होगा। आईटीओ स्काई वॉक दिल्ली के सबसे लंबे फुट ओवरब्रिज के रूप में जाना जाएगा। फ्रेम तैयार करने के लिए हाई ग्रेड स्टील से रिंग्स बनाए गए हैं।
इस स्काई वॉक पर एक प्लाजा भी बनेगा। जहां फूड व शॉपिंग स्टॉल होंगे। स्काई वॉक पर लोगों को वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे।
Published on:
26 Aug 2018 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
