26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेल्टर होम मामला: CM नीतीश को स्वाति मालीवाल ने लिखा खत, ‘आपकी बेटी नहीं है तो क्या कार्रवाई नहीं होगी?’

अपने पत्र में मालीवाल ने तंज कसते हुए लिखा है कि सर आपकी कोई बेटी नहीं है, पर मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि अगर 34 लड़कियों में से एक भी आपकी बेटी होती तब भी आप किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई करते या नहीं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 4 Aug 2018, 4:14 PM IST

शेल्टर होम मामला: CM नीतीश को स्वाति मालीवाल ने लिखा खत, 'आपकी बेटी नहीं है तो क्या कार्रवाई नहीं होगी?'

शेल्टर होम मामला: CM नीतीश को स्वाती मालीवाल ने लिखा खत, 'आपकी बेटी नहीं है तो क्या कार्रवाई नहीं होगी?'

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शेल्टर होम में कथित तौर पर 34 लड़कियों के साथ रेप के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने नीतीश सरकार को खत लिखा है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार को दो पन्ने का एक पत्र लिखा है। पत्र में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (स्वाती जयहिन्द) ने नीतीश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने पत्र में मालीवाल ने तंज कसते हुए लिखा है कि सर आपकी कोई बेटी नहीं है, पर मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि अगर 34 लड़कियों में से एक भी आपकी बेटी होती तब भी आप किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई करते या नहीं? आपके इस एक कर्म से आपने इस देश की करोड़ों महिलाओं और बच्चियों में अपनी इज्जत खोई है।'

एक महिला होने के नाते आपको लिखा यह पत्र

आपको बता दें कि स्वाति मालीवाल ने अपने पत्र में आगे लिखा कि मैं जानती हूं कि बिहार मेरे कार्यक्षेत्र में नहीं आता है लेकिन मैं देश की एक जिम्मेदार नागरिक और उससे बढ़कर एक महिला होने के नाते यह पत्र आपको लिख रही हूं। उन्होंने लिखा कि शेल्टर होम में कम से कम 34 लड़कियों के साथ बार-बार बलात्कार किया गया और कुछ की तो हत्या कर के बालिका गृह में ही दफन कर दिया गया। संभवतः मुजफ्फरपुर के बालिका गृह की कहानी इस दुनिया की सबसे भयावय कहानियों में से एक हैं।

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: पीड़िताओं की तस्वीर दिखाने पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, केंद्र-बिहार सरकार से मांगा जवाब

नीतीश कुमार पर स्वाति ने लागाया आरोप

आपको बता दें कि स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया और दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर टीस की रिपोर्ट आने के बाद भी तीन महीने तक नीतीश कुमार ने कोई एक्शन नहीं लिया। सरकार के किसी एक मंत्री पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्वाती ने लिखा कि बलात्कार की शिकार लड़कियां महज 7 से 14 वर्ष की हैं। एनजीओ के मालिक ब्रजेश ठाकुर एवं कई अफसर और नेता हर रोज रात में आकर लडकियों से बलात्कार करते थे। लेकिन अब नतीजा यह है कि जब मीडिया के दबाव में आकर कई दिनों बाद ब्रेजश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया तब भी वह मुस्कुरा रहा था। इस बात से पता चलता है कि वह कितना रसूकदार है, और कड़ी कर्रवाई क्यों नहीं हो रही है।