2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

…इधर अदालत में सुनवाई कर रहे थे जज साहब और उधर चोरों ने घर कर दिया साफ

राजधानी दिल्ली की एक अदालत में चोरी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर कोर्ट रूम के अंदर बैठे सभी लोग अचंभित रह गए।

2 min read
Google source verification
...इधर अदालत में सुनवाई कर रहे थे जज साहब और उधर चोरों ने घर कर दिया साफ

...इधर अदालत में सुनवाई कर रहे थे जज साहब और उधर चोरों ने घर कर दिया साफ

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कानून की रक्षा करने वाले यदि खुदके घर को नहीं बचा पाए तो इसे क्या कहेंगे? आप सोंच रहे होंगे कि आखिर माजरा क्या है? तो चलिए आपको बताते हैं कि मामला क्या है। दरअसल राजधानी दिल्ली की एक अदालत में चोरी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर कोर्ट रूम के अंदर बैठे सभी लोग अचंभित रह गए।

क्या है मामला

बता दें कि दरअसल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में एक केस की सुनवाई चल रही थी। दिन के करीब पौने बारह बज रहे थे। तभी अचानक जज साहब के मोबाइल की घंटी बजी। जज साहब ने फोन रीसिव किया तो सामने से आवाज आया कि आपके घर पर चोरी हो गई है। बता दें कि यह फोन जज साहब के पड़ोसी ने किया था।

कोर्ट में बहस के दौरान चुप नहीं हो रहा था आरोपी, जज ने मुंह पर टेप लगवा कर कराया चुप

जांच चल रही है

दरअसल बीते गुरूवार 9 अगस्त को उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग स्थित जज के घर में चोरी हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जज साहब गुलाबी बाग के डीडीए फ्लैट में रहते हैं। जैसे ही घटना की जानकारी जज साहब के हेल्पर को मिली फौरन ही उन्होंने गुलाबी बाग पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराया। एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता मानसिंह ने बताया कि जज साहब ने उसे फोन कर कहा कि घर में रखे सामान की जांच करूं। कहीं कुछ गायब तो नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि जब मैं घर पहुंचा तो पाया कि घर का ताला बाहर से तोड़ा गया है। जब घर के अंदर घुसकर देखा तो कमरे में सामान इधर-उधर बिखरे हुए थे। आलमारी के अंदर देखा तो लेपटॉप और बाकी सामान भी थे, केवल मोबाइल और घड़ी चोरी हुई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोर को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है। साथ ही पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है और जांच चल रही है।