2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो बच्चों की मां से शादी करने पहुंचा कोर्ट, पति ने गुस्से में कर दिया ये काम

विवाहित पुरुषऔर दो बच्चों की मां शादी करने पहुंचे, महिला के पति और हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने पीटा

2 min read
Google source verification
patrika

court,crime,assault,SDM office,marriages,married men,

उज्जैन। शुक्रवार को कोर्ट में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक शादीशुदा पुरुष अपने साथ एक महिला को लेकर उससे शादी करने पहुंचा। तभी किसी ने उसके पति को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पति भी कोर्ट पहुंच गया। वह अपने साथ हिंदूवादी संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं को भी ले गया था। सभी ने मिलकर पुरुष और महिला के साथ मारपीट कर दी।

क्या है मामला
शुक्रवार दोपहर एक विवाहित पुरुष अपने साथ एक महिला को लेकर कोठी स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचा, जहां उसने शादी का आवेदन दे रखा है। जानकारी महिला के पति को लगी तो थोड़ी देर बाद वह भी हिंदूवादी संगठनों को लेकर कोठी पहुंच गया।

पति ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप
कोर्ट पहुंचे पति और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी और उसके खिलाफ महिला को बहलाकर भगाने और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। बाद में एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। युवक को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि महिला को उसका पति अपने साथ ले गया।

खुद को बता रहा था डॉक्टर
अकरम खान निवासी यादव कॉलोनी पहले से शादीशुदा है। वह खुद को डॉक्टर बता रहा है। उसकी पहचान पिछले दिनों महिदपुर निवासी एक महिला से हुई। बाद में शादी करने के लिए अकरम महिला को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा तो इसकी जानकारी उसके पति को लग गई। महिला के दो बच्चे हैं। महिला का पति चौकीदारी करता है। बजरंग दल संयोजक अंकित चौबे के अनुसार महिलाओं और युवतियों को बरगलाकर शारीरिक शोषण करने के रोजाना दो से तीन मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी इसी तरह का मामला सामने आया है।

Read More News : भाजपा के इस विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप, चौथी बार वारंट जारी

Read More News : video : भरी सभा में जब लगे सीएम के खास विधायक पर गंभीर आरोप, तो पीटने दौड़े...