26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई पीढ़ी देखेगी एआइ के नए रंग में महाभारत

-दूरदर्शन पर 2 नवंबर से हर रविवार सुबह 11 बजे प्रसारण - 25 अक्टूबर को होगा डिजिटल प्रीमियर
less than 1 minute read
Google source verification

नई दिल्ली। भारत का महाकाव्य महाभारत अब नए स्वरूप में दिखेगा। प्रसार भारती और कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क ने मिलकर महाभारत की एक एआइ-आधारित पुनर्कल्पना तैयार की है। इसका विशेष डिजिटल प्रीमियर 25 अक्टूबर को प्रसार भारती के आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स पर होगा, जबकि 2 नवंबर से हर रविवार सुबह 11 बजे इसे दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा।

यह परियोजना सार्वजनिक प्रसारक की विरासत और देशव्यापी पहुंच को आधुनिक तकनीक और नई पीढ़ी की रचनात्मकता से जोड़ने के लिए तैयार की गई है। एआइ तकनीक के जरिए इस श्रृंखला में महाकाव्य के पात्रों, युद्धक्षेत्रों, भावनाओं और नैतिक दुविधाओं को सिनेमा जैसे भव्य पैमाने पर दोबारा गढ़ा गया है।

महाभारत घर-घर की धड़कन

प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा कि लॉकडाउन में जब पुराना महाभारत फिर प्रसारित हुआ था, तब यह महसूस हुआ कि यह गाथा पीढ़ियों को कितनी गहराई से जोड़ती है। एआइ-आधारित यह प्रस्तुति दर्शकों को परंपरा का सम्मान करते हुए आधुनिक तकनीक से नया अनुभव देगी। जबकि कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क के संस्थापक और समूह सीईओ विजय सुब्रमण्यम ने कहा कि वो भी लाखों भारतीयों की तरह बचपन में हर रविवार महाभारत देखकर बड़ा हुए हैं। अब हम चाहते हैं कि आज की पीढ़ी भी इस कथा से उसी तरह जुड़ सके, लेकिन आधुनिक तकनीक और यथार्थवाद के साथ।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग