20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीएसएफ के जवानों की वर्दी बदलेगी, कॉम्बैट ड्रेस में नजर आएंगे

तैयारी : एक साल में पूरी होगी प्रक्रिया

less than 1 minute read
Google source verification

नई दिल्ली. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवानों की वर्दी बदलने जा रही है। ये जवान जल्द ही डिजिटल पैटर्न वाली कॉम्बैट ड्रेस में नजर आएंगे। इसमें 50 फीसदी खाकी, 45 फीसदी हरा और पांच फीसदी भूरा रंग होगा। यह ड्रेस बदलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगले एक साल में पूरा बल नई ड्रेस में नजर आएगा। यह कपड़ा आरामदायक और मजबूत होगा। पहले जहां कॉम्बैट ड्रेस में 50 फीसदी कॉटन और 50 फीसदी पॉलिएस्टर होता था। अब 80 फीसदी कॉटन, 19 फीसदी पॉलिएस्टर और एक फीसदी स्पैन्डेक्स होगा, जिससे कपड़े में खिंचाव बना रहता है। वहीं पुरानी वर्दी में प्रिंट सिर्फ कपड़े के ऊपर होता था, लेकिन अब डिजिटल प्रिंट तकनीक से यह डिजाइन फाइबर के भीतर तक जाएगा, जिससे इसका टिकाऊपन बढ़ जाएगा। फिलहाल बीएसएफ के जवानों की वर्दी का रंग खासी और जैतून हरा होता है। गौरतलब है कि बीएसएफ में 2.7 लाख जवान हैं। ये जवान पाकिस्तान और बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात हैं। इसके अलावा बीएसएफ नक्सल विरोधी अभियान, उग्रवाद और आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी शामिल रहती है।

डिजिटल प्रिंट का पेटेंट करवाया

खास बात यह है कि इस पूरी ड्रेस बीएसएफ ने खुद इन-हाउस डिजाइन की है। इस पर एक से डेढ़ साल तक अधिकारियों ने कड़ी मेहनत की। अब बीएसएफ ने इस डिजिटल प्रिंट का पेटेंट भी करवा लिया है। खास बात है कि बीएसएफ की अनुमति के बिना कोई भी इस डिजाइन की कॉपी नहीं कर सकता, न इसे पहन सकता है और न ही सिलवा सकता है। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।