3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन दोस्तों पर 40 से अधिक बार चाकू से वार, दिल्ली के साकेत में पेट्रोल पंप पर खूनी खेल, एक की मौत, दो गंभीर

Saket Petrol Pump Murder: साकेत के लाडो सराय में पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन दोस्तों पर 10-15 लोगों ने चाकुओं से हमला किया। 45 बार चाकू गोदकर अली अमन की हत्या कर दी गई, जबकि सुफियान और ऋतिक सफदरजंग अस्पताल में जीवन और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Saket Petrol Pump Murder

दिल्ली के साकेत में पेट्रोल पंप पर खूनी खेल

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर दहला देने वाली वारदात की गवाह बनी है। साकेत इलाके में शनिवार रात को बेखौफ बदमाशों ने सरेआम खून की होली खेली। पेट्रोल पंप जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर हुई इस भीषण चाकूबाजी ने कानून व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आपको बता दें कि पूरा मामला शहर के दक्षिणी दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र के लाडो सराय स्थित एक पेट्रोल पंप का है। शनिवार रात करीब 11 बजे बाइक में पेट्रोल भरवाने आए तीन दोस्तों पर 10-15 हमलावरों ने अचानक चाकुओं से हमला बोल दिया। हमलावरों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए तीनों दोस्तों पर कुल 40 से 45 बार चाकू से वार किए। इस हमले में 24 वर्षीय अली अमन की मौके पर ही मौत हो गई। अली पर अकेले 20 बार वार किए गए थे। वह अपने दो बहनों का इकलौता भाई था और जल्द ही उसकी बहन की शादी होने वाली थी। हमले में घायल दूसरा युवक सुफियान (23) आईसीयू में भर्ती है, जिस पर 8 बार वार किए गए हैं, जबकि तीसरे दोस्त ऋतिक की हालत भी नाजुक बनी हुई है, जिसे 12 से 15 बार चाकू मारे गए हैं। दोनों का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।

दो बहनों में इकलौता था मृतक

मृतक की मां ने अत्यंत भावुक होते हुए बताया कि उनका बेटा दिनभर ऑटो रिक्शा चलाकर कड़ी मेहनत करता था और शाम को ही घर लौटता था। उन्होंने आगे कहा कि अली अमन अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था; वह अपनी बहनों से छोटा था, लेकिन पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठाने के मामले में वह सबसे बड़ा और जिम्मेदार सदस्य था।

साजिश या रंजिश?

मृतक अली अमन के परिजनों के अनुसार, वह एक सीधा-साधा लड़का था और ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। आरोप है कि गली के ही कुछ आवारा किस्म के युवक उसे अपने साथ रहने का दबाव बनाते थे, जिसका वह विरोध करता था। अंदेशा जताया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही साकेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों का DVR अपने कब्जे में ले लिया है और फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। पुलिस आपसी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है और दावा किया है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।