30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान में तीन पंजाबी युवकों का अपहरण, पाकिस्तानी खातों में मांग रहे पैसे, AAP पर भड़की दिल्ली सरकार

Punjabi Youths Kidnapped: पंजाब से ऑस्ट्रेलिया जा रहे तीन युवकों का ईरान में अपहरण हो गया। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से फिरौती की बड़ी रकम मांगी है। खास बात ये है कि जिस खाते में फिरौती की रकम मांगी जा रही है। वह पाकिस्तान का है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 29 May 2025, 12:13 PM IST

Punjabi Youths Kidnapped: ईरान में पंजाबी युवकों का अपहरण, पाकिस्तानी खातों में मांग रहे पैसे, AAP पर भड़की दिल्ली सरकार

ईरान में पंजाबी युवकों का अपहरण, पाकिस्तानी खातों में मांग रहे पैसे, AAP पर भड़की दिल्ली सरकार। (फोटोः सोशल मीडिया)

Punjabi Youths Kidnapped: पंजाब से ऑस्ट्रेलिया जा रहे तीन युवकों को ईरान में फ्लाइट से उतारकर अपहरण कर लिया गया। पिछले एक महीने से ईरान में तीनों युवकों को बंधक बनाकर रखा गया है। पंजाब के संगरूर जिले में स्थित धूरी के वार्ड-21 निवासी हुसनप्रीत भी इनमें से एक है। वार्ड-21 के पार्षद भूपिंदर सिंह का दावा है कि अपहरणकर्ताओं ने हुसनप्रीत के परिवार से पहले दो करोड़ फिर एक करोड़ और अब 55 लाख रुपये बतौर फिरौती मांग रहे हैं। खास बात ये है कि जिस खाते में पैसे मांगे जा रहे हैं। वह खाता पाकिस्तान का है। दो मई को तीनों युवकों को ईरान में बंधक बनाया गया था। इसके बाद से तीनों युवकों का परिवार परेशान है। दूसरी ओर इस घटना को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भगवंत सिंह मान सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला है।

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने क्या कहा?

पंजाब के तीन युवकों का ईरान में अपहरण होने पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा “पंजाब के तीन युवकों जसपाल सिंह, हुसनप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह की दुखद स्थिति से मैं बहुत व्यथित हूं। जिन्हें एक ट्रैवल एजेंट ने ऑस्ट्रेलियाई वीजा के झूठे वादे के तहत 18 लाख रुपये में ठगा है और अब ईरान में उनका अपहरण कर लिया गया है। जैसा कि वहां भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है। यह केवल उनके परिवारों के लिए एक व्यक्तिगत त्रासदी नहीं है।’

मनजिंदर सिंह सिरसा ने आगे कहा “यह पंजाब सरकार की विफलता का एक कठोर प्रतिबिंब है, जो सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में, धोखेबाज ट्रैवल एजेंटों द्वारा बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी को रोकने में विफल रही है, जो हमारे युवाओं के जीवन और सपनों को खतरे में डाल रही है। मैंने इन युवाओं का पता लगाने के संबंध में ईरान में भारतीय राजदूत रुद्र गौरव श्रेष्ठ और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बात की। मैं भगवंत मान जी से आग्रह करता हूं कि वे शामिल एजेंट के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करें और सुनिश्चित करें कि इन युवाओं का पता लगाने और उन्हें बचाने में मदद करने के लिए उससे गहन पूछताछ की जाए।”

यह भी पढ़ें : पहले ठीक से पढ़कर आइए…दिल्ली हाईकोर्ट ने वकील को लगाई फटकार, सेना से जुड़ी याचिका खारिज

अब जानिए पूरा मामला क्या है?

दरअसल, दो मई को पंजाब के तीन युवकों ने दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट पकड़ी थी। तीनों युवक इमीग्रेशन वीजा पर ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे। यह वीजा पंजाब के एक ट्रैवल एजेंट की मदद से मंगवाया गया था। इन तीन युवकों में पंजाब के संगरूर जिले में स्थित धूरी के वार्ड-21 निवासी हुसनप्रीत भी शामिल है। वार्ड-21 के पार्षद भूपिंदर सिंह ने बताया कि हुसनप्रीत सिंह के घर में उसकी दादी और मां रहती हैं। दोनों विधवा हैं और अभी कहीं रिश्तेदारी में गई हैं। इसलिए मकान पर ताला लगा है।

भूपिंदर सिंह ने बताया कि हुसनप्रीत के परिवार ने उन्हें बताया था कि हुसनदीप ने दो मई को दिल्ली से सिडनी के लिए फ्लाइट ली थी। रास्ते में उसे ईरान के एयरपोर्ट में उताया गया था। यहीं से उसका अपहरण हो गया। अपहरणकर्ता‌ओं ने हुसनप्रीत के परिवार से पहले दो करोड़, फिर एक करोड़ और अब 55 लाख रुपये बतौर फिरौती मांगे हैं। खास बात ये है कि जिस खाते में रुपये मांगे जा रहे हैं। वह खाता पाकिस्तान का है।

होशियारपुर निवासी युवक को भी बनाया बंधक

ईरान में अपहरण किए तीन युवकों में से एक युवक होशियारपुर जिले के गांव भागोवाल लुद्दां का निवासी है। गांव भागोवाला लुद्दां निवासी जोगिंदर सिंह का बेटा अमृतपाल सिंह भी आस्ट्रेलिया गया था। उसे भी वहां बंदी बना लिया गया है। भागोवाला लुद्दां के सरपंच गुरदीप सिंह और अमृतपाल सिंह की मां गुरदीप कौर ने बताया कि अमृतपाल ने 23 अप्रैल को दिल्ली से आस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट पकड़ी थी।

यह भी पढ़ें : आपने उसे अपराधी बना दिया? 19 साल की छात्रा की गिरफ्तारी पर बॉम्बे हाईकोर्ट, फडणवीस सरकार को झटका

उस फ्लाइट का ईरान में थोड़ी देर के लिए स्टे था। जहां फ्लाइट से उतारकर उसे भी बंधक बना लिया गया। दो मई सुबह करीब 2:30 बजे अमृतपाल ने फोन कर परिजनों को जानकारी दी कि उसे बंधक बनाया गया है। अपहरणकर्ता फिरौती की मोटी रकम मांग रहे हैं। अमृतपाल सिंह ने परिजनों को बताया था कि उसके साथ दो और लोग भी बंधक हैं। वो दोनों भी पंजाब के ही रहने वाले हैं।