
Toll Tax Rate Hike
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें रविवार रात 12 बजे से लागू हो गईं। सूत्रों के मुताबिक देश में टोल टैक्स में 3-5% की वृद्धि की गई है। आम चुनाव के कारण अप्रेल में सालाना वृद्धि रोक दी गई थी। टोल टैक्स में मुद्रास्फीति के अनुरूप सालाना संशोधन किया जाता है। राजमार्ग संचालकों ने 1,100 टोल प्लाजा पर टैक्स में वृद्धि की घोषणा की है। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है, इसलिए टैक्स की दरों में संशोधन किया है।
दूसरा बड़ा नेटवर्क
देश में पिछले दशक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार के लिए अरबों डॉलर का निवेश किया गया। राजमार्गों की लंबाई करीब 1,46,000 किलोमीटर है। यह दूसरा सबसे बड़ा वैश्विक सड़क नेटवर्क है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में घोषणा की है कि नई टोल दरें 3 जून 2024 से लागू होंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि टोल फीस को संशोधित करना एक वार्षिक प्रक्रिया है, जो मुद्रास्फीति में बदलाव के आधार पर की जाती है, जो होलसेल प्राइस इंडेक्स से जुड़ी होती है। देशभर के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर लगभग 855 यूजर फीस बेस्ड प्लाजा हैं, जिनमें से लगभग 675 पब्लिक फंडेड हैं और 180 रियायतकर्ताओं (Concessionaires) द्वारा संचालित किए जाते हैं। यह टोल शुल्क राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम 2008 के अनुसार लिया जाता है।
Updated on:
03 Jun 2024 10:43 am
Published on:
03 Jun 2024 10:42 am

बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
