
Watch Video: मिलिए लखनऊ के ‘रानू मंडल’ से, आवाज के जादू से बच न पाएंगे आप
नई दिल्ली. रानू मंडल याद हैं आपको, जी हां, वही ‘तेरी मेरी कहानी’ गाने वाली। कभी रेलवे स्टेशन पर गाकर पेट भरने वाली रानू मंडल को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने रातोंरात स्टार बना दिया। उस एक वीडियो ने उनकी जिंदगी ही बदल कर रख दी। सोशल मीडिया पर रानू मंडल के बाद अब कई ऐसे वीडियो आ रहे हैं जिनमें लोगों का टेलैंट दिख रहा है। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक टैक्सी ड्राइवर अपनी आवाज का जादू बिखेर रहा है।
यहां देखें वीडियो
इस वीडियो में उबर ड्राइवर यात्री को कुमार शानू का गाया मशहूर गाना ‘नजर के सामने, जिगर के पास..’ गा रहा है। वीडियो देखने वाले व्यूवर्स को यह वीडियो खासा पसंद आ रहा है। वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। लोग इस टेलैंट को आगे बढ़ाने की बात भी कह रहे हैं। वहीं, उबर ने भी इस ड्राइवर के टेलैंट की सराहना करते हुए ट्वीट किया है।
Published on:
03 Oct 2019 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
