27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NCR से फरार इन बदमाशों पर रातों रात बढ़ाया गया इनाम, जानिए कौन हैं ये कुख्यात

मेरठ के अलग-अलग थानों से फरार चल रहे पांच कुख्यात बदमाशों पर इनाम की राशि बढ़ाकर ₹50000 कर दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
up police

उत्तर प्रदेश पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

UP Crime एनसीआर के मेरठ से फरार चल रहे पांच बदमाशों पर पुलिस ने इनाम राशि बढ़ा दी है। रातों-रात इन पर इनाम राशि बढ़ाकर पचास हजार रुपए कर दी गई है। यानी इनके बारे में अगर कोई भी व्यक्ति पुलिस को सूचना देता है या इन्हें पकड़वाता है तो उसे 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा

डीआईजी के अनुमोदन से बड़ी ईनाम राशि

मेरठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन फरार अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके इसलिए इनकी इनाम राशि बढ़वाई है। एसएसपी की ओर से डीआईजी को इनाम वृद्धि के लिए डिमांड भेजी गई थी। सभी आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए डीआईजी ने इनकी इनाम राशि बढ़ाकर 50- 50 हजार रुपए कर दी।

इन पर बढ़ाया गया इनाम ( UP Crime )

शोएब उर्फ सिब्बू पुत्र इस्माइल निवासी ढोलकी मोहल्ला थाना सदरबाजार जनपद मेरठ। गैंगस्टर एक्ट थाना दौराला जनपद मेरठ, इन्तजार पुत्र पीरू निवासी इस्लामनगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ हाल निवासी केला भट्टा जनपद गाजियाबाद, बल्लू पुत्र छत्तर निवासी कस्बा व थाना गढ़ जनपद हापुड़। मोहम्मद मासाअल्ला ईरानी पुत्र मासाअल्ला निवासी भोपाल स्टेशन के पास ईरानी मोहल्ला, हैदर पुत्र शब्बीर निवासी मोहल्ला ईरानी, पिपरिया गली थाना पिपरिया जनपद औरंगाबाद नर्मदापुरम मध्य प्रदेश पर नौचंदी थाने से इनाम हुआ है। हबीब उर्फ समीर पुत्र सैफुल्ला ईरानी निवासी मोहल्ला शिवाजी नगर ईरानी मोहल्ला, मेट्रो स्टेशन के पीछे, थाना शिवाजी नगर जनपद कूड़े, राज्य महाराष्ट्र। इस पर भी नौचंदी थाने से इनाम हुआ है। बाबर अली पुत्र अमजद अली निवासी आवेश मंजिल मोमिनापुरा खान कम्पाउंड, ठाणे, महाराष्ट्र। इस पर भी नौचन्दी थाने से फरार हैं।