1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलविदा वाजपेयी: अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

वाजपेयी की अंतिम यात्रा दोपहर दो बजे भाजपा मुख्याल से शरु हुई जो कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग और शांति वन चौक से गुजरते हुए राष्ट्रीय स्मृति स्थल पहुंचेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 17 Aug 2018, 3:11 PM IST

अलविदा वाजपेयी: अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

अलविदा वाजपेयी: अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को निधन गुरुवार शाम 5 बजकर 5 मिनट पर एम्स में हुई और अब शुक्रवार शाम को 4 बजे नई दिल्ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल (विजय घाट, राजघाट) के पास अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है। जानकारी के मुताबिक वाजपेयी की अंतिम यात्रा दोपहर दो बजे भाजपा मुख्याल से शरु हुई जो कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग और शांति वन चौक से गुजरते हुए राष्ट्रीय स्मृति स्थल पहुंचेगी। वाजपेयी के इस अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में प्रशंसक और उनके चाहने वाले पहुंचेंगे। इस दौरान यातायात में काफी परेशानी हो सकती है। इससे निपटने के लिए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है जिसमें रूट डायवर्जन के बारे में बताया गया है।

यातायात पुलिस ने जारी किया एडवाइजरी

आपको बता दें कि यातायात पुलिस की ओऱ सा जारी किए गए एडवाइजरी के मुताबिक कृष्‍णा मेमन मार्ग, सुनहरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, क्‍लेरिज होटल से विंडसर प्‍लाजा के बीच जनपथ, मानसिंह रोड, शाहजहां रोड से तिलक मार्ग सी-हैक्‍सागन, आईपी मार्ग, डीडीयू मार्ग के रास्‍ते सुबह आठ बजे से बंद हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस के डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया है कि वाजपेयी की अंतिम यात्रा को देखते हुए यातायात की पुख्ता व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता है।

गुरुवार को वाजपेयी का एम्स में हुआ था निधन

आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली के एम्स में अटल बिहारी वाजपेयी ने अंतिम सांस ली। बीते 11 जून से खराब स्वास्थ्य की वजह से एम्स में भर्ती थे। एम्स के मुताबिक, बुधवार सुबह वाजपेयी को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें जरूरी दवाइयां दी गई थीं, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका और शाम पांच बजकर पांच मिनट पर अंतिम सांस ली एवं हमसब को अलविदा कह गए।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़