बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जल्द ही गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'फोन भूत' (Phone Bhoot) में एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) और सिद्धार्थ चतुर्वेदी (Siddharth Chaturvedi) के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म अगले महीने 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फैंस भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म में पहली बार कैटरीना एक भूत के किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसको लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं और फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से वेट कर रहे हैं। इसी बीच कैटरीना की इस फिल्म को लेकर उनके पति और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का रिव्यू सामने आया है।