ग्लोबर लेवल पर अपनी दमदार पहचान बनाने वाले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के हत्या को लेकर लगातार कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। इसी बीच एक और रैपर को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। सामने आ रही खबरों की माने तो मिगोस के जाने-माने रैपर टेकऑफ (TakeOff) की खेल-खेल में हत्या कर दी गई है। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद उनके तमाम फैंस काफी निराश हैं और उनको सभी सोशल मीडिया के जरिए भावनात्मक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि रैपर टेकऑफ को उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वे ह्यूस्टन में बॉलिंग कर रहे थे। इस घटना के समय उनके साथ वहां 2 और रैपर मौजूद थे।