नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मेट्रो ने लोगों के दिनचर्या को आसान और सुगम बनाने में काफी मदद की है। लेकिन अब इसी मेट्रो में लोग अश्लील हरकत करते हुए बाज नहीं आ रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़का और लड़की मेट्रो के दरवाजे के सामने कोने पर खड़े हैं और आपस में अश्लील हरकत कर रहे हैं। पास ही बैठे किसी यात्री ने अपने मोबाइल में इसे कैप्चर कर लिया और अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।