31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Virat Kohli की यह फोटो हुई वायरल, जानिए क्या है खास

विराट कोहली की एक लेटेस्ट फोटो वायरल हो गई है। पर क्या आप जानते हैं क्यों? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 31 Oct 2022, 6:42 PM IST

indian_flag_and_virat_kohli_1.jpg

Indian Flag & Virat Kohli

रविवार 30 अक्टूबर को टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 में हुए भारत (India) बनाम दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के मैच में भले ही भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, पर फिर भी वह चर्चा में है। इसकी वजह है उनकी कल के मैच में क्लिक की गई एक फोटो, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर फैंस भी अपने उत्साह को नहीं रोक पा रहे और जमकर लाइक, रीट्वीट और शेयर कर रहे हैं।


क्या है खास इस फोटो में?

दरअसल इस फोटो में मैच से पहले राष्ट्रगान के समय का दृश्य दिखाया गया है। भारत के राष्ट्रगान के दौरान कैमरा-मैन का लैंस कोहली की तरफ जाता है, जब वह सावधान की मुद्रा में अपनी आँखें बंद किए राष्ट्रगान गए रहे हैं। इससे ठीक पहले कैमरा-मैन का लेंस भारतीय तिरंगे झंडे की ओर था। ऐसे में फोकस बदलने से टीवी ग्राफिक्स की वजह से कोहली के चेहरे और तिरंगे का जो मिश्रण आपस में हुआ है, लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे सबसे अच्छी चीज़ बता रहे हैं, तो एक यूज़र के तो इस फोटो को देखकर उत्साह में रोंगटे ही खड़े हो गए।


यह भी पढ़ें- Virat Kohli हुए नाराज़, Anushka Sharma को भी आया गुस्सा, वीडियो देखिए और जानिए कारण