5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

West Bengal News: मुर्शिदाबाद में पुलिस थाने में बैटरी में विस्फोट, 3 घायल

पश्चिम बंगाल के एक पुलिस थाने में बैटरी फटने से बड़ा धमाका हुआ है। इस घटना में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Battery explodes at police station in Murshidabad, three injured

Battery explodes at police station in Murshidabad, three injured

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सोमवार को एक पुलिस थाने के अंदर रखी बैटरी में विस्फोट होने से एक पुलिस अधिकारी समेत कम से कम तीन लोग घायल हो गए। विस्फोट बहरामपुर थाने के स्टोररूम में हुआ। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घायल पुलिसकर्मियों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों के अनुसार इस घटना में एसआई कृष्णनेंदु गोस्वामी, एक एएसआई और एक कांस्टेबल घायल हो गए हैं। इनका इलाज मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और स्टोररूम को सील कर दिया गया है।"

हॉस्पिटल में भर्ती पुलिसकर्मियों को देखने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक एस राजकुमार पहुंचे। बता दें बहरामपुर थाना दो मंजिला बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर यह धमाका हुआ है। यह धमाका करीब 1 बजे हुआ। इस समय कई पुलिस कर्मी और एक एधिकारी थाने में ड्यूटी पर थे। दूसरी मंजिल पर स्टोररूम बना हुआ है जहां यह धमाका हुआ।

धमाके के बाद पहली मंजिल पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ऊपर जाकर देखा तो तीन पुलिसकर्मी खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं बैटरी के फटने से इतना बड़ा धमाका कैसे हुआ, इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: SSC भर्ती घोटाले पर BJP का TMC पर हमला, कहा - 'बंगाल में सरकारी पैसे की मची लूट...भ्रष्टाचार चरम पर'