पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में केतुग्राम थाना इलाके में पत्नी को सरकारी अस्पताल में नर्स की नौकरी मिली थी। इससे पति को इस बात का डर सता रहा था कि उसकी पत्नी सरकारी नौकरी के कारण उसका साथ छोड़ देगी। इसलिए उसने पत्नी का दाहिना हाथ काट दिया ताकि वह सरकारी अस्पताल में मिली नर्स की नौकरी ही न कर पाए। वहीं अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेणु पर ममता बरसाई है। रेणु के लिए उसके सुविधा लायक काम करने के साथ-साथ, इलाज एवं कृत्रिम हाथ लगाने का भी आश्वासन दिया है।