25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल में महिला निशानेबाज से रेप, दोस्त ने तोड़ा भरोसा…पहले से बन चुकी थी अस्मत लूटने की प्लानिंग!

Woman shooter raped in Faridabad: अपने अरमानों को पूरा करने के लिए फरीदाबाद आई महिला निशानेबाज के साथ होटल में दुष्कर्म किया गया। उसे पता नहीं था कि वह जिनके भरोसे होटल में रूकी है वही दगा देने वाले हैं। होटल में सबने मिलकर पहले पार्टी किया फिर पूरी प्लानिंग के साथ महिला की अस्मत लूटी गई
2 min read
Google source verification

नई दिल्ली

image

Vishnu Bajpai

image

IMRAN ANSARI

Dec 19, 2025

Woman shooter raped in Faridabad hotel

प्रतिकात्म फोटो

Woman shooter raped in Faridabad: हरियाणा के भिवानी से अपने अरमानों को पूरा करने के लिए महिला निशानेबाज अपनी सहेली के साथ फरीदाबाद आई थी, लेकिन उसे इस बात का थोड़ा भी आभास नहीं था कि उसके अपने ही उसके साथ दगा करने की पूरी तैयारी किए हुए हैं। दरअसल, फरीदाबाद में महिला की निशानेबाजी की प्रतियोगिता खत्म होने के बाद दोनों लड़कियों को घर जाना था इसके इसके लिए खिलाड़ी की सहेली ने अपने दोस्त को फोन किया ताकि वह इन दोनों को घर जाने के लिए मेट्रो स्टेशन तक छोड़ देगा, लेेकिन उसने रात होने का बहाना बनाया और फरीदाबाद के ही एक होटल में रुकने का इंतजाम करवा दिया। इसी होटल में महिला खिलाड़ी की पूरी प्लानिंग के साथ अस्मत लूटी गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने सहेली के साथ 3 आरपियों को गिरफ्तार किया है और हर एंकल से जांच कर रही है।

विस्तार से जानिए पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला खिलाड़ी 23 साल की है, दर्ज की गई शिकायत में पीड़िता निशानेबाज ने बताया है कि फरीदाबाद मे प्रतियोगिता खत्म होने के बाद वे सहेली के साथ स्टेडियम से मेट्रो लेकर घर जाने वाली थीं। इसी बीच उसकी सहेली ने कहा कि वह अपने एक दोस्त को बुला रही है, जो उन्हें मेट्रो स्टेशन तक छोड़ देगा। थोड़ी देर बाद सहेली के दोस्त गौरव अपने साथी सतेंद्र के साथ पहुंचा। गौरव ने कहा कि अब रात हो चुकी है और भिवानी पहुंचते-पहुंचते काफी देर हो जाएगी, इसलिए आज रात फरीदाबाद में ही होटल में रुकना बेहतर होगा। गौरव के कहने पर दोनों महिला निशानेबाज फरीदाबाद के होटल में रुक गईं। होटल में दो कमरे बुक किए गए थे और गौरव-सतेंद्र भी वहीं ठहरने वाले थे। पीड़िता ने बताया कि चारों ने होटल के एक ही कमरे में कुछ समय तक पार्टी की। इसके बाद सहेली गौरव के साथ बाहर कुछ सामान लेने चली गई। इसी दौरान सतेंद्र ने महिला निशानेबाज के साथ दुष्कर्म किया। घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने पुलिस को फोन कर पूरी
जानकारी दी।

सहेली समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही फौरन पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान के आधार पर उसकी सहेली समेत तीनों आरोपियों को हिरासत में ले ली। पीड़िता को शक है कि उसके साथ हुई घटना में उसकी सहेली का भी हाथ है, इसलिए पुलिस इस मामले को हर एंगल से छानबीन कर रही है। वहीं, पुलिस के प्राथमिक जांच के दौरान पाया गया है कि घटना होटल के रूम हुई है और भरोसे का दुरुपयोग किया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है तीनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग