11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पड़ोसी कर रहा था परेशान, इंतहा होने पर युवती ने किया SUICIDE

पड़ोस में रहने वाला नीरज नाम का युवक पिछले कुछ दिनों से आरती का पीछा कर रहा था जिससे वो बेहद परेशान चल रही थी। नीरज ने आरती पर मंगलवार को हमला तक कर दिया था।

2 min read
Google source verification

image

Nakul Devarshi

May 12, 2016

suicide

suicide

दक्षिण दिल्ली में एक युवती के एक युवक से पीछा करने और परेशान करने के चलते खुदखुशी करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम को किशनगढ़ इलाके में हुई। सामने आया है कि ख़ुदकुशी करने वाली युवती को उसी के पड़ोस में रहने वाला युवक पिछले कुछ दिनों से पीछा कर उसे लगातार परेशान कर रहा था। मृतक युवती की पहचान 19 वर्षीय आरती के तौर पर हुई है।

पुलिस को दिए बयान में मृतिका आरती की बहन पूजा ने ये खुलासा किया है। पूजा ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला नीरज नाम का युवक पिछले कुछ दिनों से आरती का पीछा कर रहा था जिससे वो बेहद परेशान चल रही थी। पूजा के मुताबिक़ नीरज ने आरती पर मंगलवार को हमला तक कर दिया था।

उधर, पुलिस ने आरती के सुसाइड मामले को दर्ज़ करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी दक्षिण ईश्वर सिंह ने कहा, ''फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है। हमें घटना स्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।''

आरती की बहन पूजा के मुताबिक़ आरती ने नीरज की ओर से लगातार परेशान किये जाने की बात उसे पहले ही बता दी थी। पूजा ने कहा, '' आरती ने मुझे बताया था कि नीरज उसे पिछले चार दिन से कुछ ज़्यादा ही परेशान कर रहा है। नीरज ने मंगलवार को उसके साथ मारपीट भी की। ''

पूजा ने कहा, ''इस बारे में मैंने अपनी मां को भी बताया था। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। यही नहीं मैंने खुद नीरज के घर जाकर उसे आरती को बेवजह परेशान नहीं करने की बात कही थी। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।''

पूजा के मुताबिक़, '' मैंने नीरज के घरवालों से भी इस मामले को सुलझाने के लिए कहा था। लेकिन जब तक यह बात आगे बढ़ती तब तक मेरी बहन ने अपनी जीवन लीला ख़त्म कर ली।''

ख़ुदकुशी के इस मामले में वसंत कुंज पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 323 और 354 D के तहत मामला दर्ज़ किया है।

आरती अपनी दो बहनों के साथ किशनगढ़ में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वो अपने परिजनों के साथ यहां किराए के एक मकान में रह रही थी।

ये भी पढ़ें

image