
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार’ से महिलाओं को सम्मानित किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार 2023 समारोह में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल, दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, कनाडा की कार्यवाहक उच्चायुक्त अमांडा स्ट्रोहन, विशेष सेवा मेडल (वीएसएम) से सम्मानित एयर मार्शल आरती सरीन, डीडीजी बीआरओ ब्रिगेडियर आशीष गंभीर व जॉर्ज पी चेरियन, एडीजी भारतीय तटरक्षक आईजी नीरज तिवारी, एडीजी एनसीसी मेजर जनरल एस.पी. विश्वासराव, बीएसएफ के आईजी डेविड लालरिनसांगा और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल उपस्थित रहीं। भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना, बीआरओ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, भारतीय तटरक्षक और दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारियों को भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सम्मानित किया गया। दिल्ली महिला आयोग के अनुसार आयोग द्वारा वर्ष 2016 में उन प्रेरणादायक लोगों, पुरुषों और महिलाओं दोनों को सम्मानित करने के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार’ की स्थापना की गई। जिन्होंने महिलाओं और लड़कियों के लिए अथक काम किया है।
इन महिलाओं को पुरस्कार से किया गया सम्मानित
दिल्ली महिला आयोग के अनुसार पुरस्कार जीतने वाले प्रमुख चेहरों में भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर सोनिया मेंधिया और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मुमताज खान शामिल हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने शहीद निशांत मलिक और राइफलमैन मनोज भाटी के परिवारों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने 105 साल की कुट्टियाम्मा, 105 साल की रामबाई और 95 साल की भगवानी देवी डागर समेत 3 ऑक्टोजेरियन को भी सम्मानित किया। 104 साल की उम्र में कुट्टियाम्मा कोंथी ने केरल जिला साक्षरता परीक्षा में 89 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं और यह साबित कर दिया है कि दृढ़ विश्वास, कड़ी मेहनत और निरंतरता असंभव को संभव बना सकती है। सुपर दादी राम बाई 105 वर्ष की आयु में विभिन्न एथलेटिक्स मीट में 21 स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी हैं। भगवानी देवी डागर ने वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, फिनलैंड में भारत के लिए 3 मेडल जीते। उन्होंने 24.74 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने शॉट पुट में कांस्य पदक भी हासिल किया। आयोग ने उनके साहस और शक्ति के लिए उन्हें बधाई दी।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को भी किया गया सम्मानित
वहीं, समारोह में दिल्ली पुलिस के 22 बहादुर अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें एक प्रमुख नाम स्वर्गीय एएसआई शंभू दयाल का भी था, जो दिल्ली में एक स्नैचर से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। कुछ अन्य दिल्ली पुलिस अधिकारियों को गुमशुदा बच्चों को बरामद करने और आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए सम्मानित किया गया।
Published on:
11 Mar 2023 10:13 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
