29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

27 फरवरी को मकर राशि में साथ होंगे चार ग्रह, इन राशियों के लोग होंगे मालामाल

मकर राशि में पूरे 7 दिन तक शनि, मंगल, शुक्र और बुध एक साथ रहेंगे। इन ग्रहों का साथ होना 4 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। इन राशियों के जातकों को हर काम में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

2 min read
Google source verification
astrology.jpg

thursday astrology

जब भी चार ग्रह साथ होते हैं तो चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है। 27 फरवरी को ये योग मकर राशि में बनने जा रहा है जो 6 मार्च तक बना रहेगा। शनि और बुध पहले से ही मकर राशि में स्थित हैं। अब 26 फरवरी को मंगल तो 27 फरवरी को शुक्र देव भी इस राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। एक राशि में इन ग्रहों के साथ होने से कई राशि वालों की जिंदगी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। लेकिन ये स्थिति कुछ राशियों के जातकों की किस्मत चमकाने का काम करेगी।

मेष राशि: चार ग्रहों का संयोग आपके लिए शुभ है। इस दौरान आपको हर काम में सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। धन संबंधी दिक्कतें दूर होने की संभावना है। विदेश में नौकरी मिल सकती है। एक से अधिक माध्यमों से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। इस अवधि में की गई यात्रा से अच्छा धन प्राप्त होने के आसार हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों को इस योग से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। हर काम में सुनहरी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। जो काम लंबे समय से अटके हु्ए हैं वो पूरे होंगे। अच्छा धन अर्जित करने में आप सफल रहेंगे। जो जातक विदेश जाने की इच्छा रखते हैं उनका सपना पूरा हो सकता है। कार्यस्थल में आपको सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। बॉस का हर काम में साथ मिलेगा।

मिथुन राशि: आपकी आय बढ़ने के प्रबल योग बनते दिखााई दे रहे हैं। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। पिछले समय में किए गये निवेश से इस अवधि में लाभ मिल सकता है। बिजनेस में पैसा बनाने में आप सफल रहेंगे। काम के चलते किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जिससे धन प्राप्त होने के आसार हैं। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए ये समय अनुकूल दिखाई दे रहा है।

तुला राशि: आपके लिए ये योग काफी शुभ फलदायी साबित होगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। हर क्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। नयी योजनाओं से खूब लाभ कमाएंगे। मकान या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी।
यह भी पढ़ें: मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत