
-जिला प्रशासन ने दीपावली पर्व पर जारी किए अस्थाई लाइसेंस
दमोह. दीपावली पर्व पर पटाखों की बिक्री को हरी झंडी मिल गई है। प्रशासन ने इस बार ४० पटाखा व्यापारियों को अस्थाई लाइसेंस दिए हैं, जो २८ से ५ नवम्बर तक क्रियाशील रहेंगे। वहीं, पटाखा दुकानों के लिए जगह भी चिंहित कर दी गई है। शहर में पटाखों की दुकान हटा नाके पर लगाई जाएंगी। शहर में अन्य किसी भी जगह पटाखों की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित की गई है। यदि शहर में अन्य कहीं भी पटाखा विक्रय करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध प्रशासन कार्रवाई करेगा। इधर, पटाखा दुकानों के लिए हटा नाके पर दी जगह पर दुकानों के नंबर डाल दिए गए हैं। नंबर अनुसार दुकानदार अपनी दुकानें लगाएंगे।
बता दें कि यह पहला मौका है जब पटाखा दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने के बाद उन्हें अस्थाई लाइसेंस दिए गए हैं। एक साल पहले बड़ापुल क्षेत्र में पटाखा गोदाम में विस्फोट की घटना हुई थी। इसमें छह लोगों की मौत हुई थी। उसी के बाद प्रशासन ने पटाखो के लिए दिए गए लाइसेंस निरस्त कर दिए थे। इस दीपावली पर पटाखों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया एक महीने पहले शुरू की गई थी, पर अस्थाई लाइसेंस की प्रक्रिया जटिल होने से दुकानदार लाइसेंस नहीं ले पा रहे थे। एसडीएम आरएल बागरी ने बताया कि लगभग ४० व्यापारियों को अस्थाई लाइसेंस दिए गए हैं। इधर, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सील गोदामों के संबंध में विस्फोटक विभाग के आयुक्त को पत्र लिखा था। इसका जवाब रविवार को मिल गया है। हालांकि कलेक्टर कोचर ने बताया कि अभी आदेश जारी नहीं किए हैं। रिपोर्ट विस्तृत है, जिसे पढऩे के बाद ही कुछ बता पाएंगे।
Published on:
28 Oct 2024 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
