28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, १५ लाख का सामान जला शटर गिरने से दो जने हुए घायल

करौली जिला मुख्यालय के समीप कैलादेवी से गंगापुर जाने वाले बाईपास रास्ते में स्थित काशीपुरा गांव में रविवार रात करीब 12.30 बजे शॉर्ट सर्किट से परचून की दुकान में आग लग गई। जिससे करीब १५ लाख रुपए का सामान जल गया। सूचना मिलने पर दुकानदार जगदीश सिंह निवासी महोली एवं काशीपुरा बिजली ग्रिड स्टेशन पर तैनात ठेकाकर्मी धर्म सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान की शटर खोली तो वह उनके ऊपर आ गिरी। जिससे वे घायल हो गए। मौके पर रात्रि के समय ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई तथा निजी वाहन से दोनों घायलों को करौली के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Jitendra Sharma

•

Updated: 27 May 2024, 9:25 PM IST

करौली. करौली जिला मुख्यालय के समीप कैलादेवी से गंगापुर जाने वाले बाईपास रास्ते में स्थित काशीपुरा गांव में रविवार रात करीब 12.30 बजे शॉर्ट सर्किट से परचून की दुकान में आग लग गई। जिससे करीब १५ लाख रुपए का सामान जल गया। सूचना मिलने पर दुकानदार जगदीश सिंह निवासी महोली एवं काशीपुरा बिजली ग्रिड स्टेशन पर तैनात ठेकाकर्मी धर्म सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान की शटर खोली तो वह उनके ऊपर आ गिरी। जिससे वे घायल हो गए। मौके पर रात्रि के समय ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई तथा निजी वाहन से दोनों घायलों को करौली के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।वहीं दूसरी ओर 15 लाख रुपए का सामान जल जाने से पीडि़त दुकानदार सदमे में है। मामचारी थाना क्षेत्र के गांव महोली निवासी जगदीश सिंह काशीपुरा बस स्टैंड पर थोक एवं खेरिज की परचून की दुकान चलता है। इसके अलावा उसने पास में ही शीतल पेय पदार्थ एवं दम आलू टिक्कड़ की एक दुकान भी संचालित कर रखी है। रविवार शाम को दुकानदार अपनी दुकान को बंद करके गया था। रात करीब १२.३० बजे ग्रामीणों ने सूचना दी थी उसकी दुकान में धुंआ उठ रहा है। वह मौके पर पहुंचा और शटर खोली तो आग से क्षतिग्रस्त हुई शटर उसके ऊपर आ गिरी। वहीं आग की लपटों से भी वह झुलस गया। यह सामान जला पीडि़त दुकानदार जगदीश सिंह ने बताया कि आग से 10 पीपा देशी घी, 22 पीपा तेल, दो बड़े डी फ्रिज, 30 हजार की नगदी, 25 मन आटा, ड्राई फ्रूट्स, गुटका, सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू, साबुन, सर्फ, मिर्च, मसाले आदि जल गए। जिनकी अनुमानित कीमत करीब १५ लाख रुपए है। पीडि़त दुकानदार ने बताया कि उसने 3 वर्षों में मेहनत कर दूसरे गांव से यहां आकर अपना कारोबार शुरू किया था, लेकिन आग ने सब खाक कर दिया।