6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 09 दिसंबर 2018: आज इस राशि के जातकों के ग्रह अनुकूल रहेंगे, मन रहेगा प्रसन्न

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Dec 08, 2018

aaj ka rashifal

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: धैर्य रखें जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते है। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृषभ राशि: कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे है। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

मिथुन राशि: बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते है।

कर्क राशि: आपके ग्रह अनुकूल है, आज के दिन आप के कार्यो में गती आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्यपूर्ण करें।

सिंह राशि: आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुवा भी है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती है। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कन्या राशि: कानूनी अड़चनें आ सकती है। किसी बात से बैचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

तुला राशि: जीवन बहुत छोटा है, समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।

वृश्चिक राशि: चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुकसान पंहुचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।

धनु राशि: पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मोज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं, लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।

मकर राशि: समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहोल रहेगा। धन प्राप्ति के योग है।

कुंभ राशि: किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पुरे नहीं हो पाएंगे। खान-पान पर नियंत्रण रखें। अाकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

मीन राशि: व्यपारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है, परोपकारी बनें।