7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 16 जनवरी 2019: इस एक राशि के जातकों को पारिवारिक विवादों के कारण तनाव बना रहेगा

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jan 15, 2019

aaj ka rashifal

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: आप की कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। किसी व्यक्ति विशेष से आकर्षित होंगे। संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। आजीविका के साधनों को बढ़ाने में लगे रहेंगे।

वृषभ राशि: आप जीन लोगों पर अती विश्वास कर रहे हैं वह आप को धोखा देने में लगे है, सतर्क रहे। धैर्य व संयम आपको सफलता देगा। राजनितिक नया परिचय लाभदायक रहेगा।

मिथुन राशि: पारिवारिक विवादों के कारण आप तनाव में रहेंगे। मन अनुकूल समाचार मिलने से खुश होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पिता के व्यवसाय में आप की रूचि बढ़ेगी।

कर्क राशि: समय रहते विवादों को सुलझालें। सामाजिक आयोजनों का हिस्सा बनेंगे। घर-परिवार में मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। धन का प्रबंध करने में कष्ट होगा।

सिंह राशि: आलसी प्रवृति को त्यागें। संतान की बुरी आदतों के कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा। सद्भाव से लिए निर्णय सार्थक होंगे। किसी से बात करते वक्त अपनी बात को कहने में संकोच करेंगे।

कन्या राशि: काम को टालना बंद करें और समझदारी व जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करें। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान हो सकेगा। राजपक्ष के कामों में सफलता मिलने के योग है।

तुला राशि: आप को हर बात याद दिलाना पड़ती है। अपनी भूलने की आदत के कारण जीवनसाथी से विवाद, मतभेद होंगे। कार्य में नुकसान से मनोबल कमजोर होगा। उधार दिया पैसा बड़ी मुश्किल से मिलेगा।

वृश्चिक राशि: अपने कार्य की व्यस्तता के कारण जरूरी कार्य अधूरे ही रहेंगे। मित्रों एवं सहयोगियों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। व्यापार के निर्णय सोच-समझकर लें। विदेश जाने के योग है।

धनु राशि: अपने हुनर से लोगों को अचंभित करेंगे। आर्थिक लाभ होगा और ख्याति भी मिलेगी। खान-पान में अनियमितता से कष्ट हो सकता है। व्यापार में कल्पना के अनुसार परिणाम आएंगे। सामाजिक कार्यों में आप की अहम भूमिका रहेगी।

मकर राशि: स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या का समाधान होगा। धन संपत्ति के कामों में प्रबल सफलता मिलने के योग है। कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

कुंभ राशि: कारोबार में अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ की संभावना है। पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कर्म करें, फल की इच्छा न करें।

मीन राशि: काम की व्यस्तता में निजी जीवन को नजर अंदाज न करें। आय से अधिक व्यय होने से बजट बिगड़ सकता है। कष्ट से मुक्ति मिलेगी, आज हनुमान जी को ध्वज अर्पण जरूर करें।