5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 24 अगस्त 2018 : वृषभ राशि के लिए आज संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे, दिन उत्तम रहेगा

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Aug 23, 2018

rashifal

आज का राशिफल 24 अगस्त 2018 : वृषभ राशि के लिए आज संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे, दिन उत्तम रहेगा

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: आज का दिन किसी सफेद वस्तु का दान करें, धनलाभ होगा और आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

वृषभ राशि: संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय-समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।

मिथुन राशि: दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलनें की पूरी संभावना है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

कर्क राशि: अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के आलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिल सकता है। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।

सिंह राशि: परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गती मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अती आवश्यक है।

कन्या राशि: अपने काम पर ध्यान दें। दुसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिल सकता है, राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।

तुला राशि: किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। दुकान-मकान के विवाद आपसी समझोते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नती होगी।

वृश्चिक राशि: समय निकाल कर थोडा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

धनु राशि: परिवार के आयोजनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं, बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म में दें।

मकर राशि: कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कुंभ राशि: दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें। विजय होगी।

मीन राशि: अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।